थडम के हिंदी रिमेक में लीड रोल निभाएंगे आदित्य राय कपूर, साथ नजर आएंगी मृणाल ठाकुर

Updated on 08-09-2021 06:05 PM
मुंबई । पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में दक्षिण भारतीय सुपरहिट फिल्मों के रीमेक बनाने का चलन तेजी से बढ़ा है। तमिल सुपरहिट फिल्म 'थडम' के हिंदी रीमेक की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसमें लीड रोल में आदित्य रॉय कपूर नजर आने वाले हैं। खबर है कि फिल्म में आदित्य के ऑपोजिट एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को साइन किया गया है। मृणाल ने सोशल मीडिया पर इस खबर को कन्फर्म भी किया है। मृणाल ने सोशल मीडिया पर आदित्य रॉय कपूर के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा यह सामना करने का समय है। आदित्य रॉय कपूर क्या आप तैयार हैं? तमिल हिट फिल्म थडम के हिंदी रीमेक में काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं जिसका डायरेक्शन वर्धन केतकर करने जा रहे हैं।
'थडम' के हिंदी रीमेक को भूषण कुमार और मुराद खेतानी प्रड्यूस कर रहे हैं। यह एक सच्ची घटनाओं पर आधारित एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। ऑरिजनल तमिल फिल्म को मगिज तिरुमेनी ने निर्देशित किया था और इसमें अरुण विजय, तान्या होप, स्मृति वेंकट और विद्या प्रदीप मुख्य भूमिकाओं में थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर इस फिल्म के अलावा शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'जर्सी' में भी नजर आने वाली हैं। रॉय कपूर इस फिल्म के अलावा 'ओम: द बैटल विदइन' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में आदित्य के साथ संजना सांघी नजर आने वाली हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.