अदनान सामी इंस्टाग्राम को कहा बाय-बाय

Updated on 22-07-2022 10:22 PM

मुंबई  जाने-माने सिंगर अदनान सामी ने बताया कि उसने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। अदनान सामी इंस्टाग्राम को बाय-बाय कह चुके हैं। हर कोई यह जानने को बेताब है कि आखिर सिंगर ने ये कदम क्यों उठाया। यही नहीं, सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम छोड़ने की जानकारी देते हुए अपने सारे नए-पुराने पोस्ट भी डिलीट कर दिए हैं। इंस्टाग्राम से अब उनके सारे पोस्ट गायब हो चुके हैं।


सिंगर का अकाउंट ब्लैंक देखकर पहले तो फैंस को लगा कि यह कोई तकनीकी समस्या हो सकती है। लेकिन, बाद में उनका अलविदा वाला पोस्ट देखकर फैंस को यह अंदाजा लगाने में देरी नहीं लगी कि उन्होंने इंस्टाग्राम को बाय-बाय कह दिया है।दूसरी ओर सिंगर के फैंस को उनके ऐसा करने के पीछे की वजह समझ नहीं रही। ऐसे में कई यूजर्स कॉमेंट के जरिए सिंगर से पूछ रहे हैं कि आखिर उन्होंने यह फैसला क्यों लिया।


फैंस की हैरानी की एक वजह यह भी है कि इससे पहले तक अदनान सामी सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते थे। अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की जानकारी देना हो, कॉन्सर्ट हों या फिर फैमिली वेकेशन, सिंगर अपने फैंस के साथ सब शेयर करते थे। इंस्टाग्राम पर अदनान सामी को 672के से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में इन लोगों के लिए अदनान सामी के पोस्ट डिलीट हो जाना बेहद शॉकिंग है।

बता दें सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी और भारतीय दोनों देशों के लोग सिंगर्स को फॉलो करते हैं। इंडिया में उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अपने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी अदनान सामी खूब सुर्खियों में थे। अपने ट्रांसफॉर्मेशन से उन्होंने कईयों को मोटिवेट किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.