मप्र में मिलावटखोरों की मौज

Updated on 28-10-2021 11:49 PM

भोपाल सरकारी व्यवस्था में उलझी खाद्य सामग्रियों की जांच प्रक्रिया से मिलावटखोरों की मौज है। वे बेखौफ मिलावटी-दूषित खाद्य सामग्री बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। शहर में कभी-कभार होने वाली खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन विभाग की जांच में हर बार मिलावट को लेकर नए खुलासे होते हैं। निरीक्षण के दौरान जब्त की गई संदिग्ध खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता रिपोर्ट मिलने में इतनी देर हो चुकी होती है कि सारी अमानक सामग्री बिक चुकी होती है। ऐसे में आम लोगों की सेहत के लिहाज से कार्रवाई रस्म अदायगी बनकर रह जाती है। मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई में भी विलम्ब होता है।

प्रदेश के अधिकांश शहरों में जांच की व्यवस्था नहीं है। उन शहरों में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की छापेमारी में जब्त किए गए नमूने जांच के लिए अभी भोपाल स्थित राज्य स्तरीय खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में भेजे जाते हैं। भोपाल में प्रदेशभर के नमूने आने से प्रयोगशाला में परीक्षण का भार ज्यादा है। इस कारण एक सप्ताह में मिलने वाली रिपोर्ट दो-तीन महीने बाद तक मिल रही है।

प्रदेश में मिलावटी का बोलबाला

राजधानी भोपाल हो या प्रदेश का कोई और क्षेत्र हर जगह मिलावटी और अमानक समानों की बिक्री हो रही है। प्रदेश में मिलावटी एवं अमानक खाद्य सामग्रियों की जांच के दौरान संदिग्ध मिले ब्रांडेड कम्पनियों के खाद्य पदार्थों के नूमने तक जांच में फेल मिले हैं। पैक्ड घी, आटा, मैदा तक मिसब्रांडेड पाए गए हैं। मिलावटी दूध, नकली पनीर और घी फैक्ट्री भी पकड़ी जा चुकी है। दूध, नमकीन, कलाकंद, लड्डू, काजू, खोवा और छेना की मिठाई में भी मिलावट उजागर होती रही है। दुकानों से एक्सपायरी डेट की पैक्ड सामग्री भी भारी मात्रा में पकड़ी जाती है।

पेट, लीवर से लेकर कैंसर का खतरा

 डॉक्टरों के अनुसार मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों के सेवन से सेहत को नुकसान होता है। दूषित और बासी खाद्य सामग्री खाने से पेट में विकार हो सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.