अफगान एम्बेसेडर तलब इस्लामाबाद ने कहा- जांच में मदद करे काबुल

Updated on 14-12-2023 02:08 PM

पाकिस्तान में मंगलवार को मिलिट्री बेस पर हुए हमले के तार अफगानिस्तान में मौजूद तालिबान आतंकियों से जुड़ रहे हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस मामले में इस्लामाबाद में मौजूद तालिबान हुकूमत के एम्बेसेडर सरदार अहमद साकिब को तलब किया। उनसे कहा गया कि वो हमले की निंदा करें और अफगानिस्तान की तालिबान हुकूमत जांच में मदद करे। हमले में पाकिस्तान के 23 सैनिक मारे गए थे।

पहले घटना जानिए

  • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में डेरा इस्माइल खान मिलिट्री बेस पर फिदायीन हमला हुआ। यह हमला 11 और 12 दिसंबर की दरमियानी रात करीब 3 बजे हुआ था। इसमें 23 सैनिकों की मौत हो गई थी। हमले के वक्त ज्यादातर सैनिक नींद में थे। पाकिस्तानी फौज के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने भी इस हमले की पुष्टि की।
  • जानकारी के मुताबिक- सेना ने शुरुआत में आतंकियों की मिलिट्री पोस्ट में घुसने की कोशिश की थी। इसे नाकाम कर दिया था। इसके बाद आतंकी विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर बेस कैम्प में घुस गए।
  • पाकिस्तानी फौज ने सभी 6 आतंकियों को मार गिराया। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (TJP) ने ली है। यह नया नाम है, लेकिन माना जाता है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ही इस संगठन की कमान संभालता है। यही वजह है कि हमले के फौरन बाद पाकिस्तानी फौज और सेना ने अफगानिस्तान की तालिबान हुकूमत पर दबाव डालने की कोशिश की।
  • पाकिस्तान लंबे वक्त से आरोप लगाता आया है कि उसके यहां होने वाले ज्यादातर हमले TTP ही करता है और इसके आतंकी हमला करने के बाद अफगानिस्तान भाग जाते हैं। वहां की तालिबान हुकूमत इन्हें पनाह देती है।
  • पाकिस्तान ने क्या कहा

    • पाकिस्तान में 8 फरवरी 2024 को आम चुनाव होने हैं। इसके पहले इतना बड़ा हमला फौज और दूसरे सुरक्षा एजेंसियों के लिए बहुत बड़ा चैलेंज है। इस साल मुल्क में 24 बड़े हमले हुए हैं। इनमें से 14 का आरोप पाकिस्तान सरकार TTP पर लगाती है, जो अफगानिस्तान से ऑपरेट करता है।
    • पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में अफगान एम्बेसेडर को तलब किए जाने की पुष्टि की। कहा- अफगानिस्तान की तालिबान हुकूमत से कहा गया है कि वो इस हमले की पूरी तहकीकात करें और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त एक्शन हैं। उन्हें सार्वजनिक तौर पर घटना की निंदा करनी होगी।
    • बयान पर गौर करें तो इसमें कहीं भी यह नहीं कहा गया है कि हमले में कोई अफगान नागरिक शामिल था। इसके अलावा यह जानकारी भी नहीं दी गई है कि अफगानिस्तान से जांच के लिए क्यों कहा जा रहा है।
    • हालांकि, न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में पाकिस्तान के एक टॉप इंटेलिजेंस अफसर ने कहा- शुरुआती जांच में पता लगा है कि हमला करने वाले आतंकियों के दस्ते को अफगान नागरिक लीड कर रहा था। हालांकि, पाकिस्तानी फौज अब तक खामोश है।

    अफगान तालिबान ने सबूत मांगे

    • अफगानिस्तान की तालिबान हुकूमत के स्पोक्सपर्सन जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा- अगर पाकिस्तान की सरकार चाहती है कि हम इस मामले की जांच करें तो सबसे पहले वो सबूत मुहैया कराएं। बिना किसी सबूत के हम कैसे इस मामले की जांच कर सकते हैं।
    • हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (TJP) ने ली है। पाकिस्तान में हालिया वक्त में हुए कुछ बड़े हमलों में इसी संगठन का नाम सामने आया है। पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री ने साफ तौर पर कहा है कि TJP, हकीकत में तालिबान पाकिस्तान का ही विंग है और ये नाम बदलकर ऑपरेट करता है।
    • इससे पहले पाकिस्तान में 4 नवंबर को मियांवाली एयरबेस पर हमला हुआ था। हथियारों से लैस आत्मघाती हमलावर एयरफोर्स के ट्रेनिंग बेस में घुस गए थे। आतंकी सीढ़ी के जरिए दीवार फांदकर एयरबेस में दाखिल हुए थे।
    • पाकिस्तानी एयरफोर्स ने सभी 9 आतंकियों को मार गिराया था। मुठभेड़ के दौरान एक फ्यूल टैंकर और 3 एयरक्राफ्ट तबाह हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक तहरीक-ए- जिहाद पाकिस्तान (TJP) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.