दो वक्त की रोटी के लिए किडनी और बच्चे बेचने को मजबूर हुए अफगान नागरिक

Updated on 02-03-2022 06:59 PM

काबुल अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से स्थिति बिगड़ती जा रही है। बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी के कारण यहां हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इस कारण लोगों पर कर्ज का बोझ भी बढ़ता जा रहा है। दो वक्त की रोटी के लिए लोग कुछ भी करने और अपना कुछ भी बेचने के लिए विवश हो गए हैं।

अफगानिस्तान में लोग इतने बेबस हो गए हैं कि अब वे अपने बच्चों और किडनी तक बेचने पर उतर आए हैं। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी किडनी बेची है। दो वक्त की रोटी के लिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। कुछ ने तो अपनी किडनी एक लाख से चार लाख रुपए में बेची है। लेकिन उनको मिली रकम का ज्यादातर हिस्सा कर्ज चुकाने में चला गया। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो घर चलाने के लिए अपने बच्चों से सड़क पर भीख मंगवा रहे हैं और कुछ लोग पैसों के लिए अपने बच्चे भी बेचने के लिए तैयार हैं।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने दावा किया है कि अफगानिस्तान में कम से कम 40 लाख अफगान बच्चों के कुपोषण से प्रभावित होने की आशंका है, जिनमें से 2022 में 1,37,000 बच्चों की जान चली जाएगी। संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है कि कम से कम 18 करोड़ अफगान खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं और उनमें से 90 लाख को भोजन की सख्त जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के संचालन और वकालत विभाग में निदेशक रीना घेलानी ने एक विशेष साक्षात्कार में बताया कि हमें वहां लोगों से ज्यादा बात करने और उनकी शिकायतों को सुनने की जरूरत है। हमें निश्चित रूप से यह सुनने की जरूरत है कि क्या वहां कोई समस्या है और यह उस मिशन का हिस्सा है जिस पर हम गए हैं।

उन्होंने कहा मैंने इसमें अपना अधिकांश समय बिताया है ताकि हम सभी अफगान लोगों से उन सटीक मुद्दों के बारे में बात करें और उनसे सीधे सुने, जिससे हम सुनिश्चित कर सकें कि हम सही तरीके से काम कर रहे हैं। अफगानिस्तान में पिछले साल अगस्त में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से कम से कम 86 रेडियो स्टेशनों ने परिचालन बंद कर दिया है। आंकड़ों के आधार पर, काबुल के पतन के बाद से 300 से अधिक विभिन्न प्रकार के मीडिया संगठन बंद कर दिए गए हैं। अफगानिस्तान में रेडियो की शुरूआत 1926 में पूर्व राजा अमानुल्लाह खान के काल में हुई थी। पहले रेडियो स्टेशन का नाम रेडियो काबुल था और इसका प्रसारण काबुल में होता था।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.