अफगानिस्तान नहीं रहा अमेरिका का प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी

Updated on 07-07-2022 10:17 PM

पिछले दस साल से अमेरिका के लिए प्रमुख गैर- नाटो सहयोगी रहा अफगानिस्तान अब यह दर्जा खो चुका है। बदली परिस्थितियों में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अफगानिस्तान का 'प्रमुख गैर- नाटो सहयोगी' का दर्जा रद्द करने की घोषणा की है।

अफगानिस्तान में तालिबान शासन के खात्मे के बाद जब यह देश पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रहा था, तब जुलाई 2012 में अमेरिका ने अफगानिस्तान को एक प्रमुख गैर- नाटो सहयोगी देश के रूप में नामित किया था। बदली परिस्थितियों में अमेरिका न न सिर्फ अफगानिस्तान छोड़ने का फैसला किया, बल्कि अफगानिस्तान की सत्ता भी तालिबान के हाथों में पहुंच गयी।

अमेरिका ने पिछले साल अफगानिस्तान से अपनी सेना वापस बुलाने की घोषणा कर दी थी। इसी के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान पर हमले शुरू कर दिए। 15 अगस्त, 2021 को तालिबान लड़ाके अफगानिस्तान में घुस गए और सितंबर में तालिबान ने अफगानिस्तान में पूर्ण जीत की घोषणा कर दी। इसके बाद एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया।

हालांकि, अभी तक किसी भी देश द्वारा आधिकारिक रूप से इस सरकार को मान्यता नहीं मिली है। अब अमेरिका ने भी अफगानिस्तान के खिलाफ कार्रवाई का एलान कर दिया है। इस बाबत अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा जारी आदेश में उन्होंने 1961 के विदेशी सहायता अधिनियम की धारा 517 के अनुसार एक प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी के रूप में अफगानिस्तान के पदनाम को रद्द करने की घोषणा की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के इस फैसले पर अफगानिस्तान ने भी त्वरित प्रतिक्रिया दी है। अफगानिस्तान की ओर से कहा गया है कि हम अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान का प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी का दर्ज रद्द किये जाने से चिंतित नहीं हैं। यह दर्जा मिलने से कभी अफगानिस्तान को कोई लाभ नहीं मिला और न ही अब यह दर्जा रद्द किये जाने से कोई नुकसान होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.