सड़कों पर कार्ड बेचकर क्रिकेटर बने अफगानिस्तान के खैबर

Updated on 06-02-2022 05:43 PM

वेस्टइंडीज में जारी अंडर-19 विश्व कप में खेल रहे अफगानिस्तान टीम के क्रिकेटर खैबर वली के क्रिकेटर बनने की कहानी किसी सपने के सच होने जैसी है।  खैबर इससे पहले अफगानिस्तान में क्रेडिट कार्ड बेचते थे। खैबर ने इसके बाद भी मेहनत के जरिये यहां तक का सफर तय किया है। अफगानिस्तान के नंगरहार में खैबर सड़कों पर कार्ड बेच रहे थे। तभी उन्हें अपने अंडर-19 एशिया कप के लिए चयन की जानकारी मिली। यह खबर सुनकर खैबर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा हालांकि खैबर के लिए अफगानिस्तान टीम तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा। 15 सदस्यों के परिवार में वो ही इकलौते हैं, जो क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने टैप बॉल क्रिकेट से शुरुआत की। इस दौरान किसी ने उनका खेल देखकर क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग लेने की सलाह दी।

 शुरुआत में खैबर को एकेडमी में ट्रेनिंग का आइडिया पसंद नहीं आया पर दोस्तों के कहने पर उन्होंने एकेडमी में दाखिला ले लिया।  इस दौरान घर की आर्थिक हालत अच्छी नहीं होने की वजह से उन्हें अपनी ट्रेनिंग का खर्चा उठाने में परेशानी आने लगी। इसी वजह से अपने क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने के लिए क्रेडिट कार्ड बेचने का काम शुरु कर दिया। वो दिन में क्रिकेट एकेडमी में जाने लगे जबकि शाम के वक्त नंगरहार की सड़कों पर क्रेडिट कार्ड बेचने लगे। स्टेट टीम में जगह बनाने से पहले खैबर ने कई सालों तक इंटर क्लब, स्कूल और एज ग्रुप टूर्नामेंट खेला। पिछले साल खैबर ने अंडर-19 के लिए ट्रायल्स दिया था और यहां उनकी बल्लेबाजी से कोच काफी प्रभावित हुए। इसके बाद उन्हें अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की देखरेख में एक महीने के नेशनल कैंप के लिए चुना गया. इसी कैंप से उनकी किस्मत पलटी और पहले उन्हें अंडर-19 एशिया कप और फिर अंडर-19 वर्ल्ड कप की टीम में चुना गया.

उन्होंने अंडर-19 एशिया कप में भारत के खिलाफ हुए मुकाबले में नाबाद 20 रन बनाए थे हालांकि, उनकी टीम यह मैच हार गई थी वहीं, अंडर-19 विश्व कप में उन्हें पापुआ न्यूगिनी और पाकिस्तान के खिलाफ खेलना का मौका मिला. वो पाकिस्तान के खिलाफ तो खाता नहीं खोल पाए पर पापुआ न्यूगिनी के खिलाफ जरूर उन्होंने 30 रन बनाए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में शनिवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की कमान युवा स्टार शुभमन गिल के हाथों में होगी।…
 12 August 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के 18 वर्षीय बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। टॉन्टन में समरसेट के खिलाफ खेले…
 12 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल के पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कप्तान हार्दिक पंड्या फ्रेंचाइजी के साथ अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता के…
 12 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आगामी आईपीएल ट्रेड विंडो को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला सुझाव दिया है। चोपड़ा का मानना है कि…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
Advt.