अफ्रीका के युवक ने सिर पर बैलेंस किए 735 अंडे

Updated on 19-10-2021 09:28 PM

पेइचिंग पडोसी देश में चीन में एक शख्स ने अपने सिर पर एक दो नहीं बल्कि735 से ज्यादा अंडों को बैलेंस किया। इस शख्स ने नया विश्व कीर्तिमान रच दिया है। अपनी टोपी पर सबसे ज्यादा अंडों को बैलेंस करने के लिए शख्स का नाम गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड में शामिल हो गया है।


पश्चिमी अफ्रीका के बेनिन के रहने वाले ग्रेगोरी दासिल्वा ने अपने सिर पर 735 अंडों को बैलेंस करके विश्व रेकॉर्ड बनाया। गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड के आधिकारिक पेज से ग्रेगोरी का वीडियो शेयर किया गया। वीडियो में वह अंडों को बैलेंस करते और गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड सर्टिफिकेट के साथ नजर रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, ग्रेगोरी दासिल्वा ने सिर्फ एक टोपी पर सबसे ज्यादा 735 अंडों को उठाया।' उन्हें अपनी टोपी पर इतनी बड़ी संख्या में अंडों को लगाने में तीन दिन का समय लगा।

 गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड ने कहा, 'पश्चिम अफ्रीका के बेनिन के ग्रेगोरी ने चीन में सीसीटीवी के लिए जीडब्ल्यूआर स्पेशल शो में इस शानदार संतुलन रिकॉर्ड के लिए अंडे को अपनी टोपी से जोड़ने में तीन दिन लगाए।' ग्रेगोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे अब तक 60,000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ग्रेगोरी के पैरों को देखकर बेहद हैरान और खुश हैं।


एक यूजर ने उनकी तारीफ में लिखा, 'एगसेलेंट', वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, 'क्या इसके बाद दुनिया का सबसे बड़ा अंडों का शावर देखने को मिलेगा?' इससे पहले दुनिया की सबसे लंबी महिला होने का गिनीज रिकॉर्ड तुर्की की रुमेसा गेलगी के नाम दर्ज हुआ है। रुमेसा गेलगी की कुल लंबाई 7 फीट 0.7 इंच (215.16 सेमी) की है। लंबाई मापने के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने रुमेसा गेलगी को जीवित सबसे लंबी महिला का खिताब दे दिया।

 मालूम होकि भारत में हमने महिलाओं को अपने सिर पर मिट्टी के बर्तनों को रखकर चलते हुए देखा है। यह कला हमें कुछ लोकगीतों में भी देखने को मिलती है। लेकिन इसी तरह का नजारा अब विदेशों में भी दिखाई देने लगा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.