पीएसएल में क्वेटा की ओर से खेलना चाहते हैं अफरीदी

Updated on 18-11-2021 07:46 PM

लाहौर पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के 2022 वें संस्करण में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेल सकते हैं। क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मालिक नदीम उमर ने यह बात कही है। वहीं इससे पहले अफरीदी ने स्वयं कहा था कि वह 2022 में अपने आखिरी पीएसएल सीजन में क्वेटा ग्लैडिएटर्स का हिस्सा बनना चाहेंगे।

 अफरीदी ने एक साक्षात्कार में कहा था कि अगर फ्रेंचाइजी (मुल्तान सुल्तान्स) मुझे रिलीज करती है तो मैं क्वेटा ग्लैडिएटर्स का प्रतिनिधित्व करना पसंद करूंगा। पीएसएल के 2022 सत्र के लिए प्लेयर ड्राफ्ट दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होगा पर मुल्तान सुल्तान्स के प्रबंधक और सीओओ हैदर अजहर ने कहा है कि फ्रैंचाइज़ी द्वारा अफरीदी को रिहा किए जाने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। अफरीदी ने पीएसएल में 50 मैच खेले हैं और 44 विकेट लिए हैं। अफरीदी ने अपने पीएसएल करियर में 465 रन बनाए हैं।

अफरीदी का अंतरराष्ट्रीय करियर 2 दशकों से अधिक समय तक रहा। इस 41 वर्षीय ने 27 टेस्ट, 398 एकदिवसीय और 99 टी20 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तान की ओर से खेला है। अफरीदी ने अपने टी20आई करियर में 97 विकेट भी लिए हैं। वह एकदिवसीय मैचों में पाकिस्तान की ओर से तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.