भारी बवाल के बाद मनु भाकर को खेल रत्न, विश्व विजेता डी गुकेश सहित ये तीन भी सम्मानित

Updated on 02-01-2025 05:30 PM
नई दिल्ली: भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर को भारी बवाल के बाद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे पहले जब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नामों की घोषणा की गई थ तो मनु भाकर का नाम उसमें शामिल नहीं था। इसे लेकर मनु भाकर के पिता ने निराशा भी जाहिर किया था। इसके बाद मनु भाकर को खेल रत्न देने की घोषणा की गई है। मनु भाकर के अलावा तीन और खिलाड़ियों को भी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
मनु भाकर के साथ हाल ही में शतरंज में विश्व चैंपियन बने वाले डी गुकेश को भी खेल रत्न सम्मान दिया गया है। डी गुकेश ने शतरंज विश्व कप के फाइनल में चीन के लिन डेन को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी, जिसके कारण उन्हें सर्वोच्च खेल सम्मान से नवाजा गया है। डी गुकेश भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में विश्व चैंपियन बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
हरमनप्रीत और प्रवीम कुमार ने भी किया कमाल

मनु भाकर और डी गुकेश के अलावा भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को भी खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कमाल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। भारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक में यह लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल भी था। हरमनप्रीत के साथ पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न सम्मान दिया गया।पेरिस पैरालंपिक 2024 में प्रवीण ने भारत के लिए ऊंची कूद के टी64 कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक 2020 में प्रवीण ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। भारत के लिए पैरालंपिक खेलों में उनके इस अद्भुत योगदान के लिए प्रवीण कुमार को सर्वोच्च खेल सम्मान दिया गया है।
खेल रत्न पुरस्कार में मिलता है 25 लाख रुपए

बता दें कि मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार भारत में दिए जाने वाले सर्वोच्च खेल सम्मान है। इस सम्मान के तरत पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी या एथलीट को 25 लाख रुपए दिए जाते हैं। इसके साथ-साथ एक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। बता दें कि पहले खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों को सिर्फ 7.5 लाख रुपए ही मिलते थे, लेकिन साल 2020 में इसे बढ़ाकर 25 लाख किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.