हफ्ते भर बाद आतंकियों ने फिर पाकिस्तान में किया हमला, इस बार पुलिस को बनाया निशाना, दो की मौत, तीन घायल

Updated on 29-08-2023 02:14 PM
पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (केपीके) में सोमवार को कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने पुलिस की एक मोबाइल वैन पर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी और तीन घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना केपीके के लक्की मारवत जिले में उस समय हुई जब हमलावरों ने पुलिस वैन पर घात लगाकर हमला किया। पुलिस ने कहा, ‘पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में सोमवार को कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने पुलिस की एक मोबाइल वैन पर हमला कर दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और तीन को घायल कर दिया।'

हमलावरों ने पुलिस वाहन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस घटना के बाद, पुलिस की टुकड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी गई। पुलिस ने भाग रहे हमलावरों और उनके मददगारों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के केपीके प्रांत के दक्षिणी जिलों में आतंकवादियों द्वारा कानून अनुपालन कराने वाली एजेंसियों पर गंभीर हमले हो रहे हैं।

आतंकी हमले में 11 की मौत

इससे पहले 20 अगस्त को खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान के आदिवासी जिले में एक आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें कम से कम 11 मजदूर मारे गए और दो अन्य लोग घायल हुए थे। उत्तरी वजीरिस्तान के कमिश्नर रेहान गुल खट्टक ने कहा कि आतंकवादियों ने शनिवार देर रात शावल तहसील में गुल मीर कोट के पास धमाका किया था। इसमें उन्होंने 16 मजदूरों को ले जा रही एक गाड़ी को निशाना बनाया था।

आतंकी कर रहे हमला

11 मजदूर जो एक सरकारी बिल्डिंग के निर्माण में जुटे थे, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए और तीन लापता हो गए। जब से तालिबान अफगानिस्तान की सत्ता में आया है, तब से लगातार देखा जा रहा है कि पाकिस्तान में आतंकी हमले बढ़े हैं। इनमें से ज्यादातर हमलों के पीछे तहरीक एक तालिबान पाकिस्तान का हाथ होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.