ऐश्वर्या के बाद अब ऐक्ट्रेस सायंतनी ने भी की शादी

Updated on 09-12-2021 09:04 PM

मुंबई  एक्टर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के बाद सायंतनी घोष  ने भी शादी कर ली हैं। एक सादे समारोह में कोलकाता में एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने बॉयफ्रेंड संग  सात फेरे लिए।'नागिन 4' और 'तेरा यार हूं मैं' जैसे टीवी शोज में दिखीं सायंतनी घोष ने 5 दिसंबर को मंगेतर अनुग्रह तिवारी तिवारी के साथ कोलकाता में सात फेरे लिए। सायंतनी का शादी समारोह एकदम निजी था, जिसमें परिवार के लोग और अन्य करीबी लोग शामिल हुए थे।

 शादी के लिए सायंतनी ने रेड कलर की बनारसी साड़ी और सिर्फ लाल बिंदी लगाई थी। सायंतनी ने बेहद सिंपल ब्राइडल लुक अपनाया और वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अनुग्रह तिवारी तिवारी ने धोती-कुर्ता पहना। रविवार को सायंतनी घोष की हल्दी सेरिमनी भी हुई। हाल ही ऐक्ट्रेस ने सगाई की तस्वीरें भी शेयर की थीं। इस मौके पर उन्होंने अपनी नानी की साड़ी पहनी थी। इसे पहनने के पीछे सायंतनी घोष ने बताया था, 'मेरी नानी 2020 में गुज़र गई थीं।और मैं उनके सबसे ज्यादा करीब थी। मैं उनके मौजूदगी को महसूस करना चाहती थी। मुझे पता है कि वो मुझे आशीर्वाद दे रही हैं। तो उनकी याद में, मैंने वो साड़ी पहनने का फैसला किया, जो उन्होंने मुझे दी थी।

'वहीं जब सायंतनी घोष से हनीमून पर जाने को लेकर पूछा गया था तो ऐक्ट्रेस ने कहा था कि इसका अभी तक कोई प्लान नहीं है। वह तुरंत काम पर वापस आना चाहती हैं। फिलहाल हनीमून को 2022 तक के लिए होल्ड पर रखा गया है। सायंतनी घोष और अनुग्रह तिवारी तिवारी की वेडिंग रिसेप्शन जयपुर में होगा। अनुग्रह तिवारी जयपुर के रहने वाले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.