आखिर क्यों गेंद सही से नहीं कर पाए थ्रो? बवाल मचने पर डेविड वॉर्नर ने बनाया यह बहाना!

Updated on 12-04-2023 09:44 PM
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बीते मंगलवार 11 अप्रैल को आईपीएल 2023 का एक और थ्रिलर मुकाबला खेला गया। मैच की आखिरी गेंद तक मैच किसी के भी पक्ष में जा सकता था। ऐसे में इस मुकाबले पर किस्मत मुंबई इंडियंस की लिखी थी। अंतिम गेंद पर जीत के लिए 2 रन की जरूरत थी। टिम डेविड ने गेंद को गैप में खेलकर दो रन भागे और एमआई को मुकाबला जिता दिया।

हालांकि 2 रन की कॉल काफी टाइट थी। अगर थ्रो थोड़ा सटीक होता तो हमे आईपीएल 2023 का पहला सुपर ओवर देखने को मिल सकता था। बता दें कि थ्रो कप्तान डेविड वॉर्नर ने किया था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की यह इस सीजन की लगातार चौथी हार थी। वह अभी तक आईपीएल 2023 में अपना एक भी मुकाबला नहीं जीत पाए हैं। ऐसे में वॉर्नर ने मैच के बाद इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने आखिर क्यों गेंद को इतना ऊपर फेंका था।

डेविड वॉर्नर ने किया बड़ा खुलासा

दरअसल, मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 5 रन की जरूरत थी। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आखिरी ओवर एनरिक नॉर्खिया डाल रहे थे। नॉर्खिया ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया ओर तेज गति से सारी गेंदें यॉर्कर लेंथ पर राखी, जिसका नतीजा यह हुआ कि मुंबई को ओवर की आखिरी गेंद पर भी 2 रन की दरकार थी। इस बात का तो सबको अंदाजा था कि बल्लेबाज किसी भी कीमत पर 2 रन भागेंगे। ऐसे में स्ट्राइक पर मौजूद टिम डेविड ने एक्स्ट्रा कवर्स की तरफ शॉट खेला।
उधर तैनात डेविड वॉर्नर ने कीपर साइड पर थ्रो तो किया लेकिन उन्होंने गेंद को काफी ऊंचा फेंका जिसको पकड़ कर स्टंप में लगाने पर टाइम लग गया और दिल्ली मैच हार गई। वहीं मैच के बाद वॉर्नर ने अपने अजीबोगरीब थ्रो को लेकर कहा, ' टिम डेविड थ्रो की साइड पर भाग रहे थे, बस इसलिए मैंने गेंद को स्टंप हाइट पर रखने की कोशिश की।' गौरतलब है कि ऐसा करने में कप्तान वॉर्नर पूरी तरह से असफल रहे।इसके अलावा बात करें मैच की तो दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई के सामने अरुण जेटली स्टेडियम में 173 रन का टारगेट रखा था। इस टारगेट को रोहित सेना ने बिना कोई गेंद शेष रहे 6 विकेट से जीत लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.