ऑस्ट्रेलिया के हारने पर पाकिस्तानी दिग्गज देख रहा था टॉप 4 के सपने, आकाश चोपड़ा ने क्लास लगा दी

Updated on 17-02-2026 12:43 PM
नई दिल्ली: सह मेजबान श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मुकाबला बीते सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने 8 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को रौंद दिया। इस हार के साथ 2021 टी20 वर्ल्ड कप विनर टीम ऑस्ट्रेलिया के सुपर 8 में पहुंचने के चांस लगभग खत्म हो गए हैं। इससे पहले जिम्बाब्वे ने भी ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की हार में पाकिस्तानी दिग्गज मोहम्मद यूसुफ टॉप 4 के सपने देखने लगे। इसपर उनको भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आड़े हाथ ले लिया।

आकाश चोपड़ा ने मोहम्मद यूसुफ को क्या कहा?

पाकिस्तान के महान बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने एक्स पर अपने ऑफीशियल अकाउंट से ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ऑस्ट्रेलिया का जल्दी बाहर निकना टी20 वर्ल्ड कप को कड़वा स्वाद देकर जाएगा। पाकिस्तान के अब टॉप 4 में पहुंचने के अच्छे चांस हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि हम कल के मैच से कुछ सीखेंगे और पॉजिटिव माइंड सेट और सही टीम कॉम्बिनेशन के साथ आगे बढ़ेंगे।'उनके इस ट्वीट पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा कमेंट करते हैं। आकाश कहते हैं, 'पाकिस्तान के सुपर 4 में पहुंचने के चांस से ऑस्ट्रेलिया को क्या करना है? ऑस्ट्रेलिया कभी भी पाकिस्तान के ग्रुप में नहीं होने वाला था। जिम्बाब्वे भारत के ग्रुप में होगा पाकिस्तान नहीं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
 06 March 2026
वाशिंगटन: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 06 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल…
 06 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया। 250 से ज्यादा रन बनाने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
 05 March 2026
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
Advt.