ब्रिटेन के बाद अब कनाडा के हताश पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत के दोस्‍त यूएई के आगे रोया अपना दुखड़ा, मिली निराशा

Updated on 09-10-2023 04:11 PM
ओटावा: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर भारत से पंगा ले लिया है। उन्‍होंने इस बार भारत के करीबी साथी संयुक्‍त अरब अमीरात यानी यूएई से भारत की शिकायत की है। ट्रूडो ने एक्स पर पोस्ट किया कि उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद के साथ भारत में कानून के शासन को बनाए रखने और सम्मान के महत्व पर चर्चा की है। यह उनका उकसावे वाला कदम माना जा रहा है। ट्रूडो इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से भी भारत को लेकर बात कर चुके हैं। भारत और कनाडा के बीच जस्टिन ट्रूडो के अजीबो-गरीब आरोपों के बाद से ही तनाव बरकरार है। ट्रूडो ने खालिस्‍तानी हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या के ल‍िए भारत को दोषी ठहराया था।

इजरायल के बहाने भारत का जिक्र
रविवार को ट्रूडो ने एक पोस्ट में बताया, 'आज फोन पर राष्‍ट्रपति मोहम्मद बिन जायद और मैंने इजरायल के मौजूदा हालात के बारे में बात की। हमने अपनी गहरी चिंता जताई और नागरिक जीवन की रक्षा की जरूरत पर चर्चा की। हमने भारत में कानून के शासन को बनाए रखने और उसका सम्मान करने के महत्व के बारे में भी बात की।' उनकी यह टिप्पणी कनाडा के इस आरोप के बाद भारत के साथ बढ़े राजनयिक विवाद के बीच आई है कि भारतीय अधिकारी एक कनाडाई नागरिक की हत्या में शामिल हैं। 45 साल का निज्जर प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख और भारत के सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों में से एक था, जिसकी जून में हत्‍या हो गई थी। भारत ने कनाडा के आरोप का पुरजोर खंडन किया है।
सुनक से भी की बात
इससे पहले यूके के पीएम ऋषि सुनक ने अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो के साथ एक कॉल में भारत-कनाडा विवाद को कम करने का अपील की थी। डाउनिंग स्ट्रीट के एक बयान के अनुसार, सुनक ने शुक्रवार शाम को ट्रूडो से बात की, जिसके दौरान उन्हें भारत में कनाडाई राजनयिकों से संबंधित स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। सुनक की तरफ से जो कहा गया उससे साफ होता है कि ब्रिटेन ने इस मामले में ट्रूडो के पक्ष को ज्‍यादा अहमियत नहीं दी। उन्‍होंने कहा कि कि सभी देशों को राजनयिक संबंधों पर वियना कन्वेंशन के सिद्धांतों सहित संप्रभुता और कानून के शासन का सम्मान करना चाहिए।

लगातार बिगड़ते संबंध

भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संबंध तब से ही खराब हैं जब कनाडा की सरकार ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत पर आरोप लगा दिए थे। इसके बाद एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को भी निकाल दिया गया था। भारत ने भी एक बयान जारी करके तुरंत जवाबी कार्रवाई की। भारत की तरफ से किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया गया। बदले में नई दिल्‍ली ने भी एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.