चहल के बाद अब यह भारतीय सूरमा भी खेलेगा काउंटी क्रिकेट, टीम इंडिया के लिए ठोक चुका है तिहरा शतक

Updated on 09-09-2023 01:55 PM
नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाज करुण नायर ने इस सीजन में काउंटी चैम्पियनशिप के बचे हुए तीन मैचों में खेलने के लिए इंग्लिश काउंटी टीम नार्थम्पटनशर से करार किया। भारत के लिए छह टेस्ट खेलने वाला यह 31 वर्षीय खिलाड़ी सैम वाइटमैन की जगह लेगा जो ऑस्ट्रेलिया लौट गये हैं।

नायर ने एक बयान में कहा, ‘मैं नार्थम्पटनशर से जुड़ने और काउंटी चैम्पियनशिप में खेलने के लिए उत्साहित हूं। ’ उन्होंने कहा, ‘आप काउंटी क्रिकेट के बारे में काफी कुछ सुनते हो और मैं जानता हूं कि पृथ्वी शॉ जब टीम के साथ थे, उन्होंने काफी लुत्फ उठाया था इसलिये काउंटी में खेलने का मौका मिलने से उत्साहित हूं। ’

उन्होंने कहा, ‘उम्मीद करता हूं कि मैं टीम के लिये योगदान दे सकूं। ’ जोधपुर में जन्में करुण नायर शुक्रवार को ब्रिटेन पहुंच गए और रविवार को वारविकशर के खिलाफ होने वाले मैच से पहले वह नार्थम्पटनशर से जुड़ जाएंगे। वह वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय हैं। उन्होंने यह उपलब्धि दिसंबर 2016 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में नाबाद 303 रन बनाकर हासिल की थी।

ऐसा रहा है करुण नायर का करियर
करुण नायर ने भारत के लिए अब तक 6 टेस्ट और 2 वनडे मैच खेले हैं। नायर ने खेले गए 6 टेस्ट में 62.3 की औसत से 376 रन बनाए हैं। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 23 की एवरेज से 46 रन बनाए हैं। वहीं नायर आईपीएल का भी हिस्सा रह चुके हैं। करुण ने अब तक आईपीएल में कुल 76 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23.7 की औसत से 1496 रन ठोके हैं। उनके नाम इंडियन प्रीमियर लीग में 10 अर्धशतक हैं। करुण आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइ़डर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रह चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.