ओबीसी और ईडब्ल्यूएस की गणना में सीएम के बाद विधायक देवेंद्र यादव भी हुए शामिल

Updated on 04-09-2021 11:54 PM
भिलाई। छत्तीसगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ईडब्ल्यूएस की गणना का काम बुधवार से शुरू हो गया। राज्य की आबादी में ओबीसी और ईडब्ल्यूएस की गणना के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ क्वांटीफायबल डाटा कमीशन नामक एप व वेब पोर्टल की शुरुआत की। इस सूची में पहला नाम बघेल का दर्ज किया गया है। इसके बाद इस गणना में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। साथ ही गणना में शामिल होने के साथ ही दुर्ग-भिलाई सहित प्रदेश भर के ओबीसी व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इस गणना में शामिल होने की अपील की है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा है कि इस गणना की शुरूआत से अब पूरे प्रदेश में सामाजिक न्याय की प्रक्रिया पूरी होगी।
विधायक श्री यादव ने आगे कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल व हमारे राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता सभी वर्गों के लोगों के लिए हर अवसर समान तरह से तैयार करना है। राज्य सरकार ने चार सितंबर 2019 को एक अध्यादेश के जरिए ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण को14 से बढ़ाकर 27 फीसदी किया था और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की थी।
आरक्षण को बढ़ाने के इस राज्य सरकार के इस फैसले को कुछ लोगों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद उच्च न्यायालय ने प्रदेश सरकार इस आदेश पर स्थगन लगाते हुए गणना योग्य डाटा प्रस्तुत करने को कहा था। मुख्यमंत्री बघेल ने उच्च न्यायालय के आदेश के आधार पर क्वांटीफायबल डाटा कमीशन गठित किया गया है।
आप ऐसे कर सकते हैं आवेदन
चिप्स का मोबाइल ऐप सीजीक्यूडीसी प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आवेदक को ऐप में पंजीयन करना होगा। इसके बाद नाम, पिता, वार्षिक आय जैसी अन्य जानकारी भरनी होगी। यह जानकारी तत्काल सपुरवाइजर के पास चली जाएगी। इसके बाद राशन कार्ड के जरिए इसका सत्यापन होगा।
बॉक्स
यह है सर्वे की टाइम लाइन
1 सितम्बर से 12 अक्टूबर तक-ऑनलाइन पंजीकरण, डाटा संग्रहण व सत्यापन का काम।
30 अक्टूबर तक- ग्राम व वार्डवार सूची का प्रकाशन।
16 नवम्बर तक- जारी सूची पर कर सकते हैं दावा-आपत्ति।
30 नवम्बर तक- दावा-आपत्तियों का निराकरण।
20 दिसम्बर तक- सभी ग्राम सभा और निकायों की एमआईसी से अनुमोदन।
31 दिसम्बर तक- निकायों और जनपद में डाटा एकत्र होगा।
14 जनवरी तक- जिलों में भेजा जाएगा डाटा।
29 जनवरी तक- नोडल अधिकारी आयोग को भेजेंगे डाटा
 देवेन्द्र यादव -  सामाजिक न्याय की प्रक्रिया पूर्ण होगी।
जो काम छत्तीसगढ़ बनने के साथ 2001 में ही हो जाना चाहिए था वह आज 2021 तक नहीं हो पाया था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाजिक न्याय के प्रावधानों को अमलीजामा पहनाने का कार्य शुरु किया । राज्य की जनसंख्या में सभी वर्गी की गणना का कार्य शुरू किया गया है। जनसंख्या में आदिवासी और अनुसूचित जनजाति के लोगों की गणना, धर्म के आधार पर गणना के साथ साथ अब पिछड़ों और गरीबों की भी गिनती की जा रही है। ताकि हर वर्ग को उनका अधिकार वास्तविक आंकड़ों के आधार पर दिया जा सके। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के इस भागीरथी प्रयास के लिए भूपेश बघेल जी को धन्यवाद, उम्मीद है जल्द इन आंकड़ों के आधार पर सामाजिक न्याय की प्रक्रिया पूर्ण होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.