धोनी के बाद रोहित की टीम बनेगी विश्व विजेता... ODI वर्ल्ड कप को लेकर धाकड़ खिलाड़ी की भविष्यवाणी

Updated on 22-02-2023 08:19 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने आखिरी बार 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में वनडे विश्व कप जीता था। उस वक्त सचिन तेंदुलकर का सपना पूरा हुआ था। उसके बाद 2015 और 2019 में सेमीफाइनल में मेन इन ब्लू का सपना चकनाचूर हो गया था। आखिरी बार उसे इंग्लैंड में 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार मिली थी, जो धोनी के करियर का आखिरी वनडे भी था। अब भारत 2023 विश्व कप की मेजबानी करेगा और रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के लिए चैंपियन बनने का बेहतरीन मौका भी है।


दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जोंटी रोड्स विश्व कप उठाने के लिए मेजबानों का समर्थन कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि भारत के पास अपने कैबिनेट में एक और ट्रॉफी जोड़ने का अच्छा मौका है। भारत से काफी लगाव रखने वाले जोंटी रोड्स की यह भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। दूसरी ओर, घर में जिस अंदाज में भारतीय टीम विपक्षियों को छका रही है उससे हर कोई उनकी भविष्यवाणी से सहमत भी होगा।
    उल्लेखनीय है कि रोहित की टीम मैच विजेता खिलाड़ियों से भरी हुई है। कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली, 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर जबरदस्त फॉर्म में हैं तो युवा शुभमन गिल और ईशान किशन ने भी खुद को साबित किया है। दूसरी ओर, उपकप्तान हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल बेहतरीन ऑलराउंडर हैं।

    तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, जबकि स्पिन में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव जैसे धुरंधर खिलाड़ियों की फौज भारत के पास है। टीम इंडिया का हर खिलाड़ी X फैक्टर साबित हो सकता है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की क्या हाल हो रही है यह किसी से छिपा नहीं है। इससे पहले न्यूजीलैंड, श्रीलंका और इंग्लैंड जैसी धाकड़ टीमों ने भी रोहित सेना के आगे घुटने टेके हैं।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.