पहली पारी में पिछड़ने के बाद वापसी असंभव हुई : रविन्द्र

Updated on 06-12-2021 11:01 PM

मुंबई न्यूजीलैंड के स्पिनर रचिन रविन्द्र ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में टीम इंडिया के हाथों मिली करारी हार के बाद है कि पहली पारी में 62 रन पर आउट होने के बाद ही उनकी टीम के हाथों से मैच निकल गया था। रविन्द्र ने कहा कि इतने कम स्कोर पर आउट होने के बाद वापसी संभव नहीं होती।  रविन्द्र ने कहा कि जब आप 60 रन के आस-पास ऑलआउट हो जाते है तो चीजें हमेशा मुश्किल होती है। हमारे लिए कई चीजें सही नहीं रही। हम सभी बेहतर बनने का प्रयास करते रहे हैं। हम इस तरह की चीजों को पीछे छोड़ने की कोशिश कर रहे है। यह हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था हालांकि हमें पता था कि हमें दूसरी पारी में बेहतर बल्लेबाजी करनी है। खेल के लिए यह अहम है कि आपने जो किया है उससे सीखें और आगे बढ़ें, यह ज्यादा जरूरी नहीं कि जो हुआ है उस पर जरूरत से ज्यादा ध्यान दिया जाए।

रविन्द्र ने भारतीय टीम की दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली सहित तीन खिलाड़ियों को आउट किया। श्रृंखला के पहले मैच में 91 गेंद में 18 रन बनाकर न्यूजीलैंड की हार टालने वाले इस खिलाड़ी ने कहा कि उस मैच के बारे में मैं यह नहीं कहूंगा कि मेरी वजह से टीम मैच ड्रॉ करने में सफल रही, वह पूरी टीम के प्रयास से संभव हुआ था। हां, उस पारी से मुझे आत्मविश्वास जरुर मिला।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.