इंडोनेशिया के बाद भीषण भूकंप से तुर्की भी दहला, 22 लोग घायल, जावा में जमीन के अंदर लापता हुआ गांव

Updated on 23-11-2022 05:28 PM

इंडोनेशिया
 दो दिन पहले इंडोनेशिया में आए भूकंप की वजह से अभी तक 260 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सौ से ज्यादा लोग अभी भी लापता है, लेकिन इस बीच तुर्की भी भूकंप के तेज झटकों से दहल उठा है। तुर्की में भी रिक्टर स्केल पर मापी गई 6 तीव्रता वाला भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये हैं। तुर्की के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा है, कि बुधवार को तुर्की में राजधानी अंकारा से 186 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में रिक्टर पैमाने पर 6 तीव्रता का भूकंप आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार सुबह 4:08 बजे (स्थानीय समयानुसार) 10 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप का केन्द्र था। भूकंप के कारण अब तक 22 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।
 
तुर्की में भूकंप के तेज झटके
भूकंप की वजह से 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक व्यक्ति दहशत में इमारत से कूदने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। टीआरटी वर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की की आपदा प्रबंधन एजेंसी एएफएडी के मुताबिक, बुधवार सुबह 4:08 बजे आए भूकंप का केंद्र दुजसे से लगभग 14 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में था। अधिकारियों और निवासियों के अनुसार, भूकंप ने तुर्की के उत्तर-पश्चिमी डुजसे प्रांत को प्रभावित किया और इस्तांबुल और अंकारा शहरों में झटके तेज महसूस किए गए हैं। तुर्की के आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा कि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस्तांबुल में लोगों ने भूकंप के तुरंत बाद बिजली कटौती की सूचना दी है। टीआरटी वर्ल्ड रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की में साल 1999 को आए भीषण भूकंप की अभी 10 दिन पहले ही बरसी मनाई गई है, जिसमें लोगों को भूकंप के समय बचने के टिप्स दिए गये थे। 1999 में आए भूकंप में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.