कैटरीना-विक्की के बाद अब रकुल प्रीत सिंह भी कर सकती हैं शादी

Updated on 24-11-2021 07:24 PM

नई दिल्ली। बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। कई बॉलीवुड कपल की शादी हो चुकी है और कइयों की होने वाली है और इस लिस्ट में अब जल्द ही एक और कपल का नाम जुड़ने वाला है। इस जोड़ी ने हाल ही में अपने प्यार का इजहार किया और लोगों को चौंका दिया और अब खबर रही है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।

 बीते दिन आदित्य सील और अनुष्का रंजन शादी के बंधन में बंध गए। इससे पहले राजकुमार राव और पत्रलेखा ने भी एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए। ऐसे में अब सभी की निगाहें बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की शादी पर टिकी हुई है। एक्ट्रेस ने पिछले महीने अपने बर्थडे पर एक्टर जैकी भगनानी संग अपने रिलेशनशिप को इंस्टाग्राम ऑफिशियल किया था।

  हाल ही में बातचीत में रकुल ने रिश्ते को पब्लिक करने के फैसले के बारे में कहा कि मैंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में की क्योंकि मुझे ये सब करना था। उन्होंने कहा, 'मैं उन चीजों को सुनना पसंद करती हूं जिन्हें मैं सुनना चाहती हूं। मैं चीजों से प्रभावित नहीं होना चुनती हूं। मैंने पर्सनल लाइफ के बारे में बात की क्योंकि मुझे लगा कि यह अच्छा होगा और मैं इसे शेयर करना चाहती हूं।

 रकुल ने बताया कि कैसे एक सेलेब की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों के घेरे में रहती है। एक्ट्रेस ने कहा, 'एक सेलेब का जीवन हमेशा चर्चा के दायरे में होता है और ये एक पब्लिक फिगर होने का दूसरा पहलू है। मेरे आस-पास का शोर मुझे परेशान नहीं करता है। मैं कैमरे के सामने अपना काम करती हूं और ऑफ कैमरा मेरी खुद की पर्सनल लाइफ है। रकुल प्रीत सिंह ने कहा, 'जब भी मेरी शादी होगी तो बाकी चीजों की तरह मैं इसे भी सबके साथ शेयर करूंगी। फिलहाल मैं अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं और मुझे लगता है अभी यही ठीक रहेगा।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.