महाकाल के बाद अब कैलाश मानसरोवर... कम्‍युनिस्‍ट से 'शिवभक्‍त' बने नेपाली पीएम, जानें मोदी फैक्‍टर

Updated on 28-09-2023 01:16 PM
काठमांडू: चीन के दौरे पर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड चीन के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद अब तीर्थयात्रा पर निकल गए हैं। प्रचंड अब कैलाश मानसरोवर के दर्शन करने पहुंचे हैं। प्रचंड इसके लिए तिब्‍बत पहुंच गए हैं। उन्‍होंने तिब्‍बत के चीनी प्रशासक से मुलाकात भी की है। प्रचंड ने कहा है कि उनकी चीन यात्रा का काफी रोचक हो रही है और इसने दोनों देशों के बीच रिश्‍तों को नई ऊंचाई पर पहुंचाने में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है। इससे पहले पशुपति नाथ के देश नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड अपने भारत दौरे पर महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्‍जैन गए थे। प्रचंड वामपंथी राजनीति करते हुए नेपाल की राजनीति में श‍िखर पर पहुंचे हैं और अब उनके शिवभक्‍त होने पर सवाल उठ रहे हैं।
यह वही प्रचंड हैं जिनकी पार्टी ने नेपाल में माओवादी आंदोलन के दौरान हिंदू राजा का जमकर विरोध किया था और कई मंदिरों को नष्‍ट कर दिया था। अब वही प्रचंड लगातार महाकाल से लेकर पशुपतिनाथ के चक्‍कर लगा रहे हैं। अब प्रचंड अपनी इसी हिंदू राजनीति को आगे बढ़ाते हुए कैलाश मानसरोवर के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। माना जाता है कि कैलाश मानसरोवर पर ही भगवान शिव का वास है। दरअसल, प्रचंड शिवभक्‍त बनकर न केवल नेपाल की हिंदू बहुल जनता को अपने पाले में लाना चाहते हैं, बल्कि वह भारत की बीजेपी सरकार को भी संदेश दे रहे हैं।

महाकाल के मंदिर में भगवाधारी बन गए थे प्रचंड


नेपाली विश्‍लेषक युवराज घिमरे कहते हैं कि हिंदू धर्म में आस्‍था दिखाकर नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड बीजेपी सरकार को यह दिखाना चाहते हैं कि वह चीन के खतरे को देखते हुए भारत के सबसे ज्‍यादा हित में हैं। इससे पहले भारत में अपनी यात्रा के दौरान प्रचंड ने उज्‍जैन जाकर भगवा कपडे़ पहने थे और महाकाल के मंदिर में पूजा की थी। यही नहीं प्रचंड ने 108 रुद्राक्ष भी दिए थे। प्रचंड जब माओवादी थे तब उन्‍होंने हिंदू राजतंत्र के खिलाफ 'क्रांति' के दौरान कई मंदिरों को तहस-नहस कर दिया था। इस दौरान कई भक्‍त मारे भी गए थे।

प्रचंड को संयुक्‍त राष्‍ट्र से बचा सकते हैं पीएम मोदी

युवराज घिमिरे कहते हैं कि प्रचंड के अंदर यह रणनीतिक बदलाव मोदी फैक्‍टर की वजह से है। उन्‍होंने कहा कि प्रचंड की राजनीतिक सफलता और सत्‍ता में बने रहने के लिए मोदी फैक्‍टर बेहद अहम है। यही वजह है कि प्रचंड ने सत्‍ता में आने के बाद चीन की बजाय पहले भारत की यात्रा की और कई बड़े समझौते किए। उन्‍होंने कहा कि प्रचंड के ऐसा करने के पीछे एक बड़ी वजह माओवादी हिंसा है जिसमें उस समय 17 हजार लोग मारे गए थे। प्रचंड और उनके साथी गुरिल्‍ला अब मानवाधिकारों के उल्‍लंघन की जांच में फंसे हुए हैं और अगर उन्‍हें दोषी पाया गया तो सजा भी हो सकती है। प्रचंड इन सभी गुरिल्‍ला को माफी देना चाहते हैं लेकिन संयुक्‍त राष्‍ट्र इस पर भड़क सकता है। यही वजह है कि वह भारत को खुश करना चाहते हैं ताकि अगर जरूरत पड़े तो नेपाली पीएम को पश्चिमी देशों के कोप से बचाया जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.