न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड भी रद्द कर सकता है पाक दौरा

Updated on 18-09-2021 08:12 PM

लंदन   न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) भी पाकिस्तान दौरा रद्द कर सकता है।ईसीबी के प्रवक्ता के अनुसार हमें सुरक्षा प्रबंधों के चलते न्यूजीलैंड बोर्ड द्वारा पाकिस्तान का दौरा अचानक ही रद्द करने के बारे में जानकारी मिल गयी है। ऐसे में अब हम भी मैदान पर मौजूद हमारी सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि पूरी स्थिति का आंकलन करने के बाद ही कोई पफैसला करें। ईसीबी बोर्ड अब अगले दो से तीन दिनों में पाक दौरे को लेकर अंतिम फैसला लेगा। जिस प्रकार से कीवी बोर्ड ने टीम को मिल रही धमकियों को देखकर अपनी टीम को दौरा शुरु होने से पहले ही वापस बुला लिया उसको देखते हुए अब इंग्लैंड टीम का दोरा भी रद्द होना तय है।

ईसीबी ने इससे पहले पाक में सुरक्षा प्रबंधों पर भरोसा जताते हुए अक्तूबर में टूर को लेकर सहमति दी थी। इसके तहत कराची के मैदान पर 14 और 15 अक्तूबर को दो टी-20 मैच खेले जाने थे। इंग्लैंड  की टीम को तय कार्यक्रम के अनुसार 12 अक्तूबर को पाकिस्तान पहुंचना है। मैच खेलने के बाद 16 अक्तूबर को दोनों टीमों ने टी-20 विश्व कप के लिए यूएई रवाना होना था। इससे पहले इंग्लैंड ने 2005 में पाकिस्तान का दौरा किया था जहां पर तीन टेस्ट और पांच वनडे मैच खेले गए थे। इस दौरान दोनों देशों में 2012 और 2015 में दो सीरिज शेड्यूल हुईं, जोकि यूएई के मैदान पर हुईं। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को पहला एकदिवसीय शुरु होने के पहले ही अचानक टीम का दौरा रद्द कर दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.