पेजर्स के बाद अब लेबनान में वॉकी-टॉकी में धमाके, 20 की मौत, सैकड़ों घायल

Updated on 19-09-2024 01:31 PM

लेबनान। लेबनान में मंगलवार को हुए सीरियल पेजर ब्लास्ट के बाद अब आज बुधवार को लेबनान में फिर से ब्लास्ट की खबर है। यह धमाका वॉकी-टॉकी डिवाइस में किया गया है। इसके चलते मरने वालों की संख्या 20 पहुंच गई है। सैकड़ों की तादाद में लोग घायल हो गए हैं। धमाके में मृतकों व घायलों की संख्या बढ़ सकती है।


हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच तनाव जारी है। बुधवार दोपहर दक्षिणी लेबनान और बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हाथ से पकड़े जाने वाले वॉकी-टॉकी फट गए। इनका इस्‍तेमाल हिजबुल्लाह द्वारा किया जाता है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना एक दिन पहले हुई सीरीयल ब्‍लास्‍ट के बाद हुई है।


घरों में लगे सोलर सिस्‍टम भी फटे


लेबनान की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने बताया कि बेरूत के कई इलाकों में घरेलू सोलर सिस्‍टम में विस्फोट हुआ। पेजर विस्फोटों के बाद से यह इजरायल पर उसका पहला सीधा हमला था, जिसमें उसके हजारों सदस्य घायल हो गए थे।


मंगलवार को आतंकवादी समूह द्वारा इस्तेमाल किए गए पेजर में लगातार विस्फोट हुए थे। इस घटना में कई लोग घायल और हताहत हुए थे। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के कई क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.