पाक के बाद चीन ने भी आज अफगानिस्तान मुद्दे पर हो रही एनएसए स्तर की कांफ्रेंस में भाग लेने से मना किया

Updated on 09-11-2021 08:43 PM

बीजिंग अफगानिस्तान के मुद्दे पर भारत ने 10 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल के नेतृत्व में तमाम देशों की सुरक्षा सलाहकारों की महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस बुलाई है। तालिबान का मददगार पाकिस्तान के इस कॉन्फ्रेंस में आने से पहले ही इनकार कर चुका है। अब चीन ने भी इस बैठक में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है।

बुधवार को होने वाली इस कांफ्रेंस में चीन-पाकिस्तान को छोड़कर, रूस और ईरान समेत सभी मध्य एशियाई देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शामिल होंगे। चीन ने कहा है कि शेड्यूलिंग समस्या के कारण वह इस मीटिंग में भाग नहीं ले पाएगा। इससे पहले पड़ोसी देश पाकिस्तान भी बैठक में भाग लेने से इनकार कर चुका है। इस बैठक में उनके न्योते की पुष्टि पाकिस्तान के विदेशी कार्यालय ने खुद की थी। वहीं, जब पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) मोईद युसूफ से पूछा गया कि क्या वह भारत की मेजबानी में होने वाली बैठक में शरीक होंगे? इसके जवाब में युसूफ ने कहा मैं नहीं जाउंगा। मैं नहीं जा रहा। एक विघ्नकर्ता (देश), शांति स्थापित करने वाला नहीं हो सकता। 

सूत्रों का यह भी मानना है कि रूस और ईरान समेत सभी मध्य एशियाई देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार इस सम्मेलन में शामिल होंगे। ऐसे में साफ है कि ये सभी देश यह जानते और मानते हैं कि अफगानिस्तान के संदर्भ में भारत की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। सभी देश भारत के साथ साझा रणनीति के तहत ही आगे बढ़ना चाहते हैं। अफगानिस्तान में बिगड़ती स्थिति, मानवाधिकारों का उल्लंघन, महिलाओं बच्चों की स्थिति, मध्य एशिया और पड़ोसी देशों में तथा उसके आसपास बढ़ते सुरक्षा खतरों ने उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान सहित कई देशों के लिए नई सुरक्षा चुनौतियां पैदा कर दी हैं।

पिछले महीने रूस ने अफगानिस्तान पर एक बैठक की मेजबानी की थी, जिसमें भारत को आमंत्रित किया गया था। अफगानिस्तान पर मास्को फॉर्मेट बैठक में सुरक्षा और अन्य पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई थी। इस बैठक में ईरान, रूस के अलावा मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान, कजाखस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्किमेनिस्तान भी हिस्सा लेंगे। एनएसए स्तर की बैठक का भारत मेजबान है। इस बैठक का नाम दिल्ली रीजनल सिक्योरिटी डायलॉग ऑन अफगानिस्तान है। इसकी अध्यक्षता देश के एनएसए अजित डोभाल करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.