पोंटिंग , गिलक्रिस्ट के बाद वार्न ने भी लैंगर मामले में सीए को फटकारा

Updated on 09-02-2022 06:03 PM

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के बाद अब दिग्गज स्पिनर रहे शेन वार्न ने  भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की आलोचना करते हुए कहा है कि उसने मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ अपमानजनक व्यवहार किया है। वार्न के अनुसार लैंगर को कोच पद से हटाया जाना सही नहीं है। सभी ने इस फैसले को गलत बताया है। इससे पहले सीए ने लैंगर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

वार्न ने कहा कि कोच के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया है उसके सहन नहीं किया जा सकता है। हम इसलिए सामने नहीं रहे कि हम जस्टिन के साथ खेले हैं और वह हमारा दोस्त और एक महान क्रिकेटर है। हम इसलिए सामने रहे हैं क्योंकि जिस तरह से उसके साथ व्यवहार किया गया है वह सही नहीं है।

वार्न ने साथ ही कहा कि भूल जाओ लैंगर है। यह सीए का व्यवहार है जिस तरह से उन्होंने कठिन हालातों में टीम के कोच पद को संभाला था उसके लिए सभी को उनकी सराहना करनी चाहिये थी। गेंद से छेड़छाड़ मामले के बाद कोच पद संभालने के बाद टीम को उसका सम्मान लौटाने में लैंगर ने अहम भूमिका निभाई है। हम अंत में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में अखंडता को वापस आते हुए देखना शुरू कर रहे थे।

वार्न से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने भी लैंगर के साथ जिस तरह से बोर्ड ने बर्ताव किया उसकी आलोचना की है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों का मानना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लैंगर का अपमान किया है और उनकी छवि को खराब किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.