पुतिन के बाद अब चीन के राष्‍ट्रपति जिनपिंग भी भारत के जी-20 सम्‍मेलन से बना सकते हैं दूरी, जानें वजह

Updated on 31-08-2023 03:24 PM
बीजिंग: भारत में अगले महीने होने जा रहे जी-20 शिखर सम्‍मेलन से चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग भी अब दूरी बना सकते हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक दो शीर्ष भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि चीन के प्रधानमंत्री ली किआंग 9 से 10 सितंबर तक दिल्‍ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्‍मेलन में चीन का प्रतिनिधित्‍व कर सकते हैं। इन भारतीय अधिकारियों में से एक तो चीन में मौजूद राजनयिक हैं। चीन और भारत दोनों के विदेश मंत्रालय ने अभी इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

दिल्‍ली में जी-20 शिखर सम्‍मेलन को एक ऐसे स्‍थल के रूप में देखा जा रहा था जहां शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन मुलाकात कर सकते थे। बाइडन ने ऐलान किया है कि वह जी20 शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे। अमेरिका और चीन दोनों ही व्‍यापार और भूराजनीतिक तनाव के बीच अपने रिश्‍तों को स्थिर बनाना चाहते हैं। शी जिनपिंग और बाइडन के बीच आखिरी बार मुलाकात पिछले साल नवंबर महीने में बाली में हुए जी-20 शिखर सम्‍मेलन के दौरान हुई थी।

चीन के प्रधानमंत्री आ सकते हैं भारत, पुतिन जाएंगे चीन


रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वह जी-20 शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा नहीं लेंगे। पुतिन ने इस बारे में पीएम मोदी से बात भी की है। पुतिन की जगह पर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव दिल्‍ली आएंगे। भारत सरकार के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने कहा कि हमें इसकी जानकारी है कि शी जिनपिंग की जगह पर चीन के प्रधानमंत्री भारत आएंगे। चीन में भी दो विदेशी राजनयिकों और एक सरकारी अधिकारी ने कहा है कि शी जिनपिंग जी-20 में हिस्‍सा नहीं लेंगे।

चीन के राष्‍ट्रपति ऐसे समय पर भारत नहीं आ रहे हैं जब चीन ने नया नक्‍शा जारी किया है जिसको लेकर भारत ने बहुत करारा जवाब दिया है। इससे दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। वहीं चीन में मौजूद सूत्रों का कहना है कि उन्‍हें शी जिनपिंग के भारत नहीं आने की वजह के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। पुतिन जहां भारत नहीं आ रहे हैं, वहीं वह चीन जा रहे हैं और शी जिनपिंग के साथ मुलाकात करेंगे। हाल ही में संपन्‍न हुए ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन में पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच सीमा पर तनाव को कम करने के लिए बातचीत हुई थी। हालांकि बाद में चीन ने दावा किया कि यह भारत के अनुरोध पर बातचीत हुई थी। भारत ने इस पर करारा पलटवार किया था और कहा था कि चीन की ओर से बातचीत का प्रस्‍ताव दिया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.