नस्लवादी टिप्पणी, महिलाओं पर भद्दे कमेंट्स के बाद अब गाली-गलौज पर उतरे ओली रॉबिन्सन

Updated on 19-06-2023 08:29 PM
बर्मिंघम: इंग्लैंड ने एशेज श्रृंखला के शुरुआती मैच के तीसरे दिन रविवार को ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 386 रन पर समेटने के बाद 35 रन की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने मैच खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए। जैक क्रॉली सात रन बनाकर आउट हो गए वहीं बेन डकेट भी 19 रन ही जोड़ पाए। ऑली पोप और जो रूट नाबाद हैं। इससे पहले, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 311 रन से की लेकिन स्टुअर्ट ब्रॉड (68 रन पर तीन विकेट) और ओली रॉबिन्सन (55 रन पर तीन विकेट) ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को क्रीज पर ज्यादा देर रुकने नहीं दिया। इस दौरान उस्मान ख्वाजा के आउट होने के बाद जो मैदान पर हुआ वह क्रिकेट को शर्मसार करने के लिए काफी था।


क्लीन बोल्ड और सेलिब्रेशन वायरल
दरअसल, 141 रन पर खेल रहे उस्मान ख्वाजा को आउट करने के लिए इंग्लैंड टीम ने एक शानदार चाल चली। सामने की तरफ 15-20 की रेंज में तीन फील्डर्स ऑन साइड तो तीन फील्डर्स ऑफ साइड पर प्लेस किए। बेन स्टोक्स की चाल के आगे उस्मान ख्वाजा न सिर्फ फंसे बल्कि क्लीन बोल्ड भी हो गए। ओली रॉबिन्सन का यह मैच में पहला विकेट था, जिसे लेने के बाद वह खुशी से झूम उठे और इसी एक्साइटमेंट में उस्मान ख्वाजा पर भद्दी टिप्पणियां कर डाली। सोशल मीडिय पर ऑस्ट्रेलियाई फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं। रॉबिन्सन अपने इस अजीबोगरीब सेलिब्रेशन का बचाव भी करते नजर आए।

गालीगलौज का कैसा बचाव
रॉबिन्सन ने कहा, 'यह मेरा पहला घरेलू एशेज है और उस समय बड़ा विकेट हासिल करना मेरे लिए खास था। मुझे लगता है कि उस्मान ने अविश्वसनीय पारी खेली। उस समय एक टीम के रूप में हमारे लिए वह विकेट हासिल करना बहुत बड़ा था। ऑस्ट्रेलिया एक समय पांच विकेट पर 338 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था और ऐसा लग रहा था कि टीम पहली पारी में इंग्लैंड के स्कोर को पार कर जाएगी। इसी स्कोर पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 99 गेंद की पारी में 10 चौके और एक छक्के की मदद के साथ 66 रन बनाए और शतकीय पारी खेलने वाले उस्मान ख्वाजा (141) के साथ छठे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की।

आदनत गालीबाज हैं रॉबिन्सन
29 साल के ओली रॉबिन्सन का विवादों से पुराना नाता रहा है। साल 2021 में टेस्ट डेब्यू करने से पहले ही वह अपने नस्लीय और सेक्सिस्ट ट्वीट के चलते बदनाम हो चुके थे। रॉबिन्सन के ये ट्वीट अप्रैल 2012 से जून 2013 के बीच के बताए जा रहे हैं, तब उनकी उम्र 18 साल थी। अपने ट्वीट में उन्होंने धर्म विशेष के लोगों को आतंकवादी बता दिया था। इतना ही नहीं एशियाई मूल की महिलाओं के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की थीं। इस कुकर्म के लिए क्रिकेट अनुशासन समिति (CDC) ने उन पर आठ मैच का बैन लगाया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.