रुस के बाद अमेरिका का महाविनाश प्लेन आसमान में उड़ता दिखाई दिया

Updated on 05-05-2022 10:53 PM

वॉशिंगटन यूक्रेन में चल रहे भीषण युद्ध के बीच रूस के महाविनाश के प्लेन को उड़ाने के बाद अब अमेरिका का भी परमाणु तबाही मचाने वाला प्लेन अलर्ट मोड पर गया है। अमेरिका के महाविनाश के प्लेन को एक्शन के लिए तैयार हालत में देखा गया है।

इससे पहले रूस ने अपने महाविनाश के प्लेन को मास्को के आकाश में उड़ाया था। अमेरिका का -4बी नाइटवॉच प्लेन युद्ध के सूरत में हवा में कमांड सेंटर के रूप में काम करता है। इसके जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति दुनिया में कहीं भी परमाणु हमला करने का आदेश दे सकते हैं।

-4 बी नाइटवॉच प्लेन को दक्षिणी कैलिफोर्निया में तेल भरते देखा गया है। अमेरिका के 418वीं फ्लाइट टेस् स्क्वाड्रन के टेस् पायलट और कर्मचारी एडवर्ड एयरफोर्स बेस कैलिफोर्निया में तेल भरते हुए देखा गया है। बोइंग कंपनी का -4 एडवांस् एयरबॉर्न कमांड पोस् रणनीतिक कमांड और कंट्रोल मिलिट्री एयरक्राफ्ट है, जिसका संचालन अमेरिकी वायुसेना करती है। इससे पहले रूस इल्यूशिन आईएल-80 विमान बहुत निचली उड़ान भरते देखा गया था। रूस का यह विमान उस समय पर हवा में देखा गया है जब यूक्रेन युद्ध को लेकर परमाणु हमले का खतरा मंडरा रहा है।

रूसी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है, कि आईएल-80 विमान को रूस के विक्ट्री डे पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस रूसी विमान का वीडियो अभ्यास का बताया जा रहा है। पिछले सप्ताह अमेरिकी महाविनाश का प्लेन ब्रिटेन के आकाश में दिखाई दिया था। यह अमेरिकी सेना का कमांड सेंटर है, और परमाणु हमला होने की सूरत में राष्ट्रपति, रक्षामंत्री और सेना प्रमुख इसमें सवार होकर अमेरिकी परमाणु हथियारों को नियंत्रित कर सकते हैं। इसमें अत्याधुनिक संचार उपकरण लगे हैं जिसके जरिए सीधे अमेरिकी सेना से संपर्क किया जा सकता है।

यही नहीं अमेरिकी महाविनाश के प्लेन -4बी को इलेक्ट्रोमैग्नेटिक किरणों के प्रभाव से भी सुरक्षा हासिल है। इसमें कई तरह के इलेक्ट्रानिक और अन् संचार उपकरण लगाए गए हैं। इसे उपग्रह से सीधे जोड़ा गया है, ताकि दुनिया में किसी भी नेता से अमेरिकी राष्ट्रपति हवा में रहते हुए भी सीधे बातचीत कर सकें। इसमें एक भी खिड़की नहीं होती है ताकि परमाणु हमले का असर पड़े। रूस का विमान भी कुछ इसी तरह की ताकत से लैस है और परमाणु हमले की स्थिति में पुतिन को सुरक्षा मुहैया कराता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.