ताजा वीडियो में पुतिन के हावभाव देखने के बाद लगने लगी उनकी सेहत को लेकर अटकलें

Updated on 23-04-2022 08:31 PM

मॉस्को यूक्रेन पर भीषण हमलों के 57 दिनों बाद रूस लगातार आक्रामक होता जा रहा है उसके बाद यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाह शहर मारियुपोल पर कब्जा करने का दावा किया है।  मारियुपोल जैसे अहम शहर पर कंट्रोल करना रूस के लिए आधी जंग जीतने के बराबर है।

इस जीत के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में पुतिन के हावभाव देखने के बाद उनकी सेहत को लेकर फिर से तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।  कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि पुतिन किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

दरअसल, वीडियो में दिखा कि पुतिन मुलाकात के दौरान टेबल का एक कोना लगातार पकड़ कर बैठे रहे। पूरी मुलाकात के दौरान पुतिन के दाहिने हाथ में सिर्फ अंगूठा थोड़ा हिल रहा था। यूक्रेन की खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, पुतिन आंत के कैंसर से जूझ रहे हैं। 

उनका चेहरा फूला हुआ है, जो दर्शाता है कि वो ठीक होने के लिए कीमोथेरेपी दवाएं या स्टेरॉयड ले रहे हैं। इससे पहले फरवरी में मॉस्को में जर्मन ब्रॉडकास्टर एआरडी स्टूडियो के पूर्व डायरेक्टर उडो लिलिस्की ने आशंका जताई थी कि पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं। 69 वर्षीय पुतिन के साथ कई कैंसर एक्सपर्ट लगातार साथ में चलते हैं। इन दिनों पुतिन स्टेरॉयड भी ले रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में इससे पहले दावा किया गया था कि फिट और एक्टिव रहने वाले पुतिन ने 35 बार चेकअप कराने की चर्चा भी गरम थी। एक रिपोर्ट में दावा किया था कि पुतिन अपनी शारीरिक ताकत बढ़ाने के लिए साइबेरिया में पाए जाने वाले बारहसिंघा के खून से नहाते हैं।

हालांकि, क्रेमलिन ने ऐसी खबरों को बकवास करार दिया था। कई रिपोर्ट्स में पुतिन के कैंसर और पार्किंसन बीमारी से ग्रस्त होने की बात कही गई है।  इसी साल फरवरी में पुतिन का एक ऑपरेशन भी हुआ था।  वेस्टर्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खराब सेहत के चलते पुतिन ने अपनी 34 वर्षीय बेटी केतरीना को अपना उत्तराधिकारी भी चुन लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.