दक्षिण भारतीय अभिनेता राम चरण के बाद जूनियर एनटीआर भी अध्यात्म की राह पर

Updated on 22-04-2022 06:17 PM

चेन्नई दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज निदेशक एस एस राजामौली कीआरआरआरकी रिलीज के बाद से यहां के अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म ने रिलीज के बाद तो दुनियाभर के थिएटरों में तहलका ही मचा दिया।

ये 1000 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो चुकी है। इसके हिंदी वर्जन तक को दर्शकों से शानदार प्रतिसाद मिल रहा है। इसी बीच जूनियर एनटीआर एक बार फिर से सुर्खियों में गए हैं। इसकी वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि अध्यात्म है। दरअसल, फिल्मआरआरआरकी रिलीज के बाद एक्टर राम चरण ने सबरीमाला मंदिर में जाकर दीक्षा ली थी।

अब जूनियर एनटीआर को लेकर खबर सामने रही है कि वो उन्होंने भी दीक्षा ले ही है मगर, एक्टर ने हनुमान दीक्षा ली है। ऐसे में बताया जा रहा है कि वो करीब 21 दिनों तक नंगे पैर रहने वाले हैं और इतना ही नहीं दीक्षा के नियमों का पालन करने के लिए वो सात्विक भोजन भी खाने वाले हैं। उनकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें भगवा रंग के कुर्ता पायजामा, गले माला और माथे पर तिलक लगाए हुए देखा जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर जूनियर एनटीआर को एक मंदिर में पूजा करते और दीक्षा लेते हुए देखा गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने हनुमान जयंती पर पूजा की थी और इसी दौरान उन्हें भगवा कपड़ों में देखा गया था। अब ऐसे में उनका वायरल फोटो में लुक देखकर कहा जा रहा है कि वो धार्मिक रूप से पूरी तरह ली हुई दीक्षा का पालन कर रहे हैं। बताया ये भी जा रहा है कि वो नंगे पैर और सात्विक भोजन करीब 21 दिनों तक करेंगे।

आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर से पहले मेगास्टार राम चरण ने भी अयप्पा दीक्षा ली थी। वो 45 दिनों के नियमों का पालन कर रहे हैं। क्योंकि, इससे पहले राम चरण कोआरआरआरकी सक्सेस पार्टी में नंगे पैर देखा गया था। बहरहाल, अगर जूनियर एनटीआर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनोंआरआरआरकी सफलता का आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा उन्हें डायरेक्टर कोराताला शिवा की फिल्म में देखा जाएगा। इसके लिए एक्टर ने अपना वजन घटाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.