मुख्यमंत्री श्री धामी के अश्वासन के बाद संयुक्त मोर्चा पर्यटन का चक्का जाम रद्द

Updated on 27-09-2021 06:34 PM

हरिद्वार संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग से जुड़े अनेक सगठनों टूर ऑपरेटर एसोसिएशन उत्तराखंड, टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन, हरिद्वार होटल एसोसियेशन, टेंपो ट्रैवल एसोसियेशन, हरिद्वार ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन, धर्मशाला समिति के सदस्यों ने रविवार को प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरिद्वार पहुंचने पर मुलाकात की और चारधाम यात्र शुरू होने के बाद यात्रियों, परिवहन स्वामी, टूर ऑपरेटरों, होटल स्वामियों को हो रही दिक्कतों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को आश्वासन दिया की, जैसे अभी कुछ समस्याओं का निराकरण किया गया है, उसी प्रकार अन्य समस्याओं का भी निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को आदेशित करेंगे। जिस से यात्र को सुगम सुचारू रूप से चला जा सके और दूरस्थ स्थानों से चारधाम पर आने वालों तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानियों को समाना करना पड़े। उन्होंने कहा कि पोर्टल में जो विसंगतियां हैं, उन्हें भी जल्द ही दूर किया जाएगा।

 मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों द्वारा 27 सितम्बर को चक्का जाम की घोषणा को वापस लिया गया। लेकिन अपनी अन्य मांगों को लेकर पूर्व घोषित काला पर्यटन दिवस मनाने के निर्णय को बरकार रखा। संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग 27 सितम्बर को सुबह 10 बजे पर्यटन कार्यालय पर काले झंडे लेकर प्रदर्शन करेगें। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में मुख्य रूप से आशुतोष शर्मा, अभिषेक अहलूवालिया, गिरीश भाटिया, दीपक भल्ला, अंजीत कुमार, विजय शुक्ला, अजय डबराल, अर्जुन सैनी, सुनील सैनी, सुनील जयसवाल, संजय शर्मा, इकबाल सिंह, हरीश भाटिया, देव कैंथुरा आदि शामिल रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.