राम मंदिर बनने के बाद बांग्लादेशी हिंदू दहशत में बांग्लादेश में यात्रा रोकी मंदिर तोड़ मस्जिद बनाने की धमकी

Updated on 03-02-2024 12:26 PM

अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से भारत से लेकर दुनिया के कई कोनों में बसे लोगों के मन में आनंद है, लेकिन पड़ोसी देश बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं की स्थिति कुछ अलग है। बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों के मन में भय का माहौल है।

पिछले दिनों चुनावों के दौरान बांग्लादेश के कई हिस्सों में हुई हिंसक घटनाओं से भय का माहौल है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद कई लोग अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, लेकिन अपने घर-परिवार को छोड़कर भारत जाने की हिम्मत उनमें नहीं है।

हिंदू परिवारों का कहना है कि हम भी दर्शन करने जाना चाहते हैं, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है कि जब एक सप्ताह में दर्शन करके वापस लौटेंगे, तो यहां के हालात सही मिलेंगे। उनका कहना है कि यहां हिंदुओं के घर जलाना और मंदिरों में तोड़फोड़ करना कोई नई बात नहीं है।

मुझे मेरी नहीं, पत्नी और बेटी की चिंता: रूहीदास
रूहीदास पाल पिछले पंद्रह साल से ढाकेश्वरी और रमण काली मंदिर में काम कर रहे हैं। वे कहते हैं कि राम मंदिर के उद‌्घाटन के बाद से यहां माहौल सही नहीं है। वे कहते हैं कि मुझे पत्नी और बेटी की सुरक्षा की चिंता है। वे कहते हैं कि मैं मजदूर हूं, अभी हालात ऐसे हैं, कि हम रिश्तेदारों से मिलने के लिए कोलकाता भी नहीं जा सकते हैं।

कट्टरपंथी की धमकियों के बावजूद सरकार का मौन
ढाकेश्वरी मंदिर के महासचिव रामेन मंडल का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओंे की संख्या बहुत कम हैं, जो हमेशा असुरक्षा में रहते हैं। स्टूडेंट यूनियन कार्यकर्ता मेघ मल्हार बासु का कहना है कि कई कट्टरपंथी धमकी दे रहे हैं कि हम सत्ता में आए तो मंदिरों को तोड़कर वहां मस्जिदें बनाएंगे, लेकिन इस पर सरकार मौन हैं।

चिंता: कट्टरपंथी सत्ता में आ गए तो क्या होगा
रमण काली मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष उत्पल साहा का कहना है कि जब प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा था, तब मौलानाओं ने यहां शोभायात्रा निकालने से रोक दिया था। यहां लोगों में डर था कि कहीं उनके मंदिर या घर को जला न दिया जाए। साहा का कहना है कि बांग्लादेश में जमात पार्टी हिंदुओं से सबसे ज्यादा नाराज है। उसके लिए हिंदू मंदिरों को तोड़ना आम बात है।

साहा कहते हैं कि भारत में इतना बड़ा मंदिर बना है, लेकिन एक बांग्लादेशी हिंदू होने के नाते और एक मंदिर का अध्यक्ष होने के कारण मेरे मन में डर है। यहां रहने वाले लोगों को 1993 में बाबरी विध्वंस के बाद हिंदुओं पर हुए हमले और हिंसा अभी भी याद है। उनका कहना है कि अभी ये हाल है, अगर विपक्षी कट्टरपंथी सरकार में आ गए तो क्या होगा?



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.