प्रशासन से वार्ता विफल होने के बाद किसानों ने मिनी सचिवालय घेरा, कहा मांगे पूरी होने के बाद ही उठेंगे

Updated on 08-09-2021 07:40 PM
करनाल । आंदोलनकारी किसानों ने करनाल के मिनी सचिवालय को चारो ओर से घेर लिया है। किसानों ने मंगलवार शाम अपनी मांगों पर बातचीत विफल होने के बाद सचिवालय का घेराव करके वहीं डेरा डाल दिया है। प्रशासन के साथ बातचीत विफल होने के बाद जब किसान मिनी सचिवालय की घेराबंदी के लिए बढ़ने लगे तो पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्‍तेमाल करके उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वे क‍िसानों को नहीं रोक पाए और किसानों ने लघु सचिवालय के चारो ओर घेरा डाल दिया। 
किसानों का कहना है कि जब तक राज्‍य सरकार उनकी मांगे नहीं मानती, वे वहां से नहीं उठेंगे। करनाल के बसताड़ा टॉल प्‍लाजा पर 28 अगस्त को हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसानों की मंगलवार को महापंचायत हुई थी। किसान संगठनों ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और ऐसा न होने पर मिनी सचिवालय का घेराव करने की धमकी दी थी। प्रशासन ने उनकी मांगों पर चर्चा करने और उन्हें मिनी सचिवालय की ओर मार्च करने से रोकने के लिए 11 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन इस बातचीत में कोई सहमति नहीं बन पाई। 
उसके बाद किसान नेताओं ने महापंचायत में मौजूद लोगों से मिनी सचिवालय की ओर मार्च करने का आग्रह किया। हजारों किसान मिनी सचिवालय की ओर चल पड़े। रास्ते में उन्हें रोकने को कई बैरिकेड लगाए गए थे। किसान इन्हें लांघकर मिनी सचिवालय की ओर बढ़ गए। बेकाबू होती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा। हालांकि किसान मिनी सचिवालय के बाहर डटे रहे। प्रशासन से तीन दौर की बातचीत फेल हो जाने के बाद किसान नेताओं ने ऐलान किया कि मंगलवार रात मोर्चा मिनी सचिवालय पर ही लगेगा। 
उन्होंने कहा जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हम मिनी सचिवालय पर ही धरना देंगे। कुछ दिन पहले मुजफ्फरनगर में एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया था। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान कई महीनों से केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। करनाल के पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर में धारा-144 लागू की गई। मिनी सचिवालय से पहले पैरामिलिट्री फोर्स समेत सुरक्षाबलों की 40 कंपनियां तैनात की गई हैं। लघु सचिवालय समेत 18 जगहों पर नाके लगाए गए। जीटी रोड और शहर से लघु सचिवालय तक पहुंचने वाले रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है। हम देख रहे हैं कि कानून-व्यवस्था के लिहाज से कोई अप्रिय स्थिति न पैदा हो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.