मरम्मत के बाद जर्मनी और रूस के बीच फिर शुरू हुई गैस आपूर्ति, फिर भी यूरोप भयभीत क्यों?

Updated on 23-07-2022 12:11 AM

बर्लिन यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद से जर्मनी एक डर से आशंकित है दरअसल, रूस और जर्मनी के बीच बंद पड़ी नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइन को 10 दिन की मरम्मत के बाद फिर शुरू कर दिया गया है। नॉर्ड स्ट्रीम के प्रवक्ता ने बताया कि पाइपलाइन को वापस से शुरू कर दिया गया है। हालांकि, कितनी गैस सप्लाई की जा रही है इसकी जानकारी नहीं दी गई। यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद से जर्मनी को डर है कि रूस गैस की आपूर्ति को रोक सकता है।


 साथ ही अन्य पश्चिमी देशों को भी यह आशंका है कि यूरोप में रूस गैस को एक हथियार के रूप में प्रयोग कर सकता है।
जर्मनी इस समय अपनी ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए रूस पर निर्भर है। ऐसे में रूस द्वारा गैस आपूर्ति रोकने की स्थिति में जर्मनी के ऊर्जा क्षेत्र के ठप्प पड़ने की आशंका है। जर्मनी के शीर्ष नेत्तृत्व को यह डर सता रहा है कि इस अवसर का इस्तेमाल कर रूस पूरे यूरोप को ऊर्जा संकट में धकेल सकता है। जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने बीते हफ्ते मीडिया से बातचीत में कहा था कि रूस जानबूझकर गैस के साथ ही यूक्रेन से आने वाले खाद्य निर्यात को भी रोक रहा है।


ईरान की राजधानी तेहरान में हुए एक सम्मलेन में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूसी ऊर्जा कंपनी गज़प्रोम अपनी तय आपूर्ति को पूर्ण रूप से जारी रखेगी। हालांकि, पुतिन ने यह आशंका जताई है कि जब पाइपलाइन का एक गैस टरबाइन मरम्मत होने के लिए जायेगा तो भविष्य में 20 प्रतिशत तक आपूर्ति में कमी सकती है। आपको बता दें कि गज़प्रोम ही नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइन के जरिये जर्मनी में गैस की आपूर्ति करती है। गज़प्रोम ने बीते हफ्ते जर्मनी में गैस की आपूर्ति 40 प्रतिशत तक घटा दी थी। कंपनी का कहना था कि पाइपलाइन की मरम्मत का काम चल रहा है।


गैस टरबाइन की मरम्मत के तर्क को जर्मनी एक बहाना बता रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी के रिज़र्व में 65 प्रतिशत ही गैस बची है। अगर समय रहते सामान्य आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो जर्मनी ऊर्जा संकट से घिर सकता है। ऊर्जा संकट से चिंतित यूरोपीय संघ आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इसे रूस द्वारा किया जा रहा एक ब्लैकमेल बताया है। उन्होंने कहा कि रूस ऊर्जा को एक हथियार के रूप में प्रयोग कर रहा है। उर्सुला ने आगे कहा कि चाहे रूस आधी आपूर्ति रोके या पूरी, यूरोप को इस ऊर्जा संकट के लिए तैयार रहना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.