सर्वेक्षण के बाद हवाई सेवा का कार्य ले सकता हैं मूर्त रूप

Updated on 04-09-2021 11:54 PM
कोरबा जिला भी हवाई सेवा के मानचित्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकता हैं। कोरबा शहर के रूमगढ़ा में स्थित हवाई पट्टी का सर्वे इसी कड़ी में जारी है। यहां की कमियां और जरूरत को देखने का काम नई दिल्ली की एक निजी कंपनी कर रही है। उसे अपनी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को देनी है।
       पिछले दिनों राज्य सरकार की ओर से इस आशय के संकेत दिए गए थे कि कोरबा को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसमें हवाई सेवा खास हो सकती है। यहां की हवाई पट्टी का उपयोग व्यवसायिक उड़ान के लिए हो सकता है या नहीं इसका परीक्षण कराया जाए। इस संबंध में मिले निर्देशों के अंतर्गत नई दिल्ली की जिओड कंसलटेंसी को अधिकृत किया गया। उसके जरिये तकनीकी आधार पर यहां का सर्वे किया जा रहा है। लगभग एक सप्ताह तक टीम को यहां रहना है। टीम मौके पर अपना काम कर रही है। कंसलटेंसी एजेंसी को कोरबा में रहकर यह तय करना है कि रूमगढ़ा हवाई पट्टी की भौगोलिक स्थिति और दृश्यता संबंधी संरचना का स्तर क्या है। वर्तमान में जो स्थान इसके लिए उपलब्ध है, वह व्यवसायिक उड़ानों के लिए पर्याप्त है अथवा नहीं। मौके पर जो सुविधाएं हैं उनकी स्थिति और आगे क्या कुछ करना आवश्यक होगा। इसके अतिरिक्त मौके पर क्या कुछ कठिनाइयां कायम है और इनमें क्या सुधार करना जरूरी है। कंसलटेंसी एजेंसी को समग्र रूप से यहां की स्थिति का अध्ययन करने के साथ संबंधित बिन्दुओं पर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को देनी होगी। पूरा काम तकनीकी रूप से करना है। सर्वेक्षण के दौरान उपलब्ध होने वाले तथ्यों की जानकारी राज्य सरकार को देने के पश्चात इस कड़ी में आगे का काम क्रियान्वित होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.