अमेरिका के बाद उसके दोस्त ने भी लगाया भारत पर टैरिफ, चीन भी आया लपेटे में

Updated on 11-12-2025 02:03 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के बाद मेक्सिको ने भी भारतीय सामान पर 50% टैरिफ लगा दिया है। इस लेटिन अमेरिकी देश की सीनेट ने भारत, चीन और कई अन्य एशियाई देशों से आने वाले सामानों पर 50% तक के बढ़े हुए टैरिफ को मंजूरी दे दी है। ये नए टैरिफ अगले साल से लागू होंगे। यह फैसला घरेलू व्यापार समूहों के विरोध और प्रभावित देशों की आपत्तियों के बावजूद आया है। मेक्सिको अमेरिका का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार यह मेक्सिको द्वारा हाल के वर्षों में स्थानीय उत्पादकों को बचाने के लिए उठाया गया सबसे मजबूत कदम है। यह कदम यूनाइटेड स्टेट्स-मेक्सिको-कनाडा एग्रीमेंट (USMCA) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा से पहले उठाया गया है। इस उपाय के तहत उन देशों से आने वाले सामानों पर नए या ऊंचे शुल्क लगाए जाएंगे जिनके साथ मेक्सिको का कोई व्यापार समझौता नहीं है। इनमें चीन, भारत, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं।

मेक्सिको को एक्सपोर्ट

नए नियम के तहत 2026 से कुछ खास उत्पादों जैसे ऑटो, ऑटो पार्ट्स, टेक्सटाइल, कपड़े, प्लास्टिक और स्टील पर 50% तक का टैरिफ लगेगा। वहीं, ज्यादातर अन्य सामानों पर यह दर 35% तक सीमित रहेगी। मेक्सिको को उम्मीद है कि टैरिफ में बदलाव से अगले साल से सरकार को 3.76 बिलियन डॉलर मिलेंगे। इससे सरकार को अपने राजकोषीय घाटे को कम करने में मदद मिलेगी।भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। भारत से मेक्सिको को होने वाला निर्यात लगातार बढ़ा है। 2020 में यह 4.25 अरब डॉलर था, जो 2024 में बढ़कर 8.98 अरब डॉलर हो गया। यानी लगभग दोगुना हो गया। 2023 में भारतीय निर्यात में पिछले साल के मुकाबले करीब 6.5% की वृद्धि हुई। यह दिखाता है कि मेक्सिको में भारतीय सामानों की मांग काफी अच्छी है। वहीं मेक्सिको से आयात 2024 में 2.74 अरब डॉलर रह गया। यानी भारत इस देश के साथ ट्रेड सरप्लस की स्थिति में है।

भारतीय बाइक्स

भारत मेक्सिको को गाड़ियां (खासकर मोटरसाइकिल), बिजली के सामान, मशीनें, ऑर्गेनिक केमिकल, एल्युमीनियम और दवाइयां भेजता है। भारत का निर्यात तेजी से बढ़ा है और इसमें कई नई चीजें भी शामिल हुई हैं। खासकर गाड़ियों और आईटी सेक्टर में अच्छी तरक्की हुई है। ऑटो पार्ट्स और दो/तीन पहियों वाली गाड़ियां दोनों देशों के बीच व्यापार में बहुत अहम हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.