चीन में तियानजिन के बाद, झुहाई शहर भी ओमिक्रोन की गिरफ्त में

Updated on 15-01-2022 09:34 PM

बीजिंग ड्रैगन जनित कोरोना से दुनिया में त्राहि-त्राहि मच गई और अब यहां के उत्तरी सूबे के शहर तियानजिन की कोरोना वायरस से हालत खराब है। बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सख्त पाबंदियां लागू की जा रही हैं।ऐसे में चीन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई नजर रही है, जब दक्षिण चीन के झुहाई शहर में भी कोविड-19 का ओमिक्रोन वैरिएंट सामने आया।

 मालूम हो कि इसी के साथ देश में ओमिक्रोन वैरिएंट की रिपोर्ट करने वाला तियानजिन के बाद झुहाई दूसरा चीनी शहर बन गया है। ग्वांगडोंग प्रांत में दक्षिण चीन के झुहाई , जो मकाओ की सीमा में है, मीडिया खबरों के अनुसार शुक्रवार को स्थानीय रूप से प्रसारित ओमिक्रोन के सात नए मामले दर्ज किए गए हैं।

 बता दें कि झुहाई में कई कस्बों और समुदायों में बड़े पैमाने पर न्यूक्लिक एसिड परीक्षण में शुक्रवार को कोविड​​​​-19 के सात सकारात्मक मामले पाए गए, और प्रारंभिक जीन अनुक्रमण परिणामों से पता चला कि वायरस का वैरिएंट ओमिक्रोन है। ज़ुहाई सरकार ने शुक्रवार रात इस बात की घोषणा की, इसमें बताया गया कि सात सकारात्मक मामलों में, एक सिम्पटोमैटिक और बाकी असिम्पटोमैटिक मामले थे।

रिपोर्ट के अनुसार, न्यूक्लिक एसिड परीक्षण ज़ुहाई के पड़ोसी शहर झोंगशान के बाद किया गया था, जिसमें बुधवार को स्थानीय रूप से प्रसारित एक मामले की सूचना दी गई थी। झोंगशान में पाया गया संक्रमण स्रोत अभी अज्ञात है। शहर में कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले आने के बाद झुहाई ने बीजिंग के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दीं,

 और आसपास के कई शहरों ने झुहाई के लिए एक्सप्रेस-वे जलमार्ग मार्गों को निलंबित कर दिया है। झुहाई में ओमिक्रोन का खतरा बढ़ने के बाद, मकाओ ने घोषणा की कि झुहाई में वानजई बंदरगाह के साथ उसके यात्री बंदरगाह ने सेवा निलंबित कर दी है। इसके साथ ही गुआंगज़ौ ने ज़ुहाई को जोड़ने वाली एक्सप्रेस-वे यात्रा को निलंबित कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.