बिग बॉस 15 में तू-तू मैं-मैं के बाद धक्का-मुक्की भी

Updated on 08-10-2021 09:09 PM

मुंबई बिग बॉस 15 के आने वाले धारावाहिक में प्रतिभागी जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच दंगल देखने कोमिल सकता है। प्र‎‎तिभागियों में -तू मैं-मैं के बाद धक्का-मुक्की भी हो चुकी है। इसी बीच घर के शीशे भी टूट गए। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस ने एक नए टास्क की घोषणा की है, जिसमेंजंगलवासियोंको एक नक्शा दिया गया है, जो अगले कुछ कंटेस्टेंट्स को जंगल में सर्वाइव करने में अहम भूमिका निभाएगा।


प्रतीक सहजपाल, उस नक्शे को चुराने का फैसला करता है और उसे छुपा देता है। इसे लेकर जय भानुशाली के साथ उसकी लड़ाई हो जाती है।सभी जंगलवाली नक्शा ढ़ूंढने के लिए मुख्य घर में जाने का फैसला करते हैं। नक्शे की तलाश में वे सोफा, कंबल और बेड उठाते हैं। इसी दरम्यान जय, नक्शे के साथ प्रतिक को बाहर देखते हैं। प्रतीक उन्हें बंद कर देता है और दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है। करण कुंद्रा चिल्लाते हुए कहते हैं कि प्रतीक, फिजिकल हो रहा है, जबकि सभी शांति के साथ काम कर रहे थे।

 कहासुनी के बीच प्रतीक, जय का कॉलर पकड़ लेते हैं।जय बिग बॉस से शिकायत करते हैं कि वह कॉलर पकड़ने की हिम्मत कैसे कर सकता है, साथ ही वह आदेशों का पालन भी नहीं कर रहा है। साथ ही जय, प्रतीक से कहते हैं कि वो घर से बाहर कॉलर पकड़ कर दिखाए, फिर वो प्रतिक को अपशब्द कहते हैं। एक बार फिर दोनों के बीच बहस हो जाती है और हाथापाई पर उतर आते हैं। करण, ईशान, निशांत भट्ट और दूसरे कंटेस्टेंट्स दोनों को लड़ाई में बीचबचाव करते हैं।


मगर किसी भी घरवालों की बात दोनों नहीं मानते हैं। प्रतीक और भी गुस्से से भर जाता है और वो लगातार घर के शीशे के बने दरवाजे को पीटता रहता है, और आखिर में शीशा टूट जाता है।पिछले एपिसोड में प्रतिक हर किसी को पोकिंग करते नजर आए थे। उसके इस व्यवहार से जय भानुशाली, विशाल कोटिययान और मिशा अय्यर पहले से चिढ़ चुके थे। सभी ने प्रतीक से यहां तक कह दिया कि क्या वह घर का वॉचमैन है? घर के दूसरे सदस्यों ने प्रतीक को एक तरह से चेतवानी देते हुए कहा था कि वो बेवजह पोकिंग करना बंद करे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.