दो महीने की शांति के बाद फिर एक्टिव हुई महंगाई डायन, क्यों पहुंची 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर?

Updated on 15-01-2026 01:58 PM
नई दिल्ली: खाद्य पदार्थों और कारखानों में बनी चीजों के दाम बढ़ने से दिसंबर में थोक महंगाई दर 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने बुधवार को बताया कि होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) पर आधारित होलसेल इंफ्लेशन सालभर पहले के मुकाबले दिसंबर में 0.83% रही। दिसंबर 2024 में यह 2.57% थी।

दिसंबर में थोक महंगाई दर दो महीनों के बाद शून्य से ऊपर आई है। अक्टूबर में यह माइनस 1.02% और नवंबर में माइनस 0.32% थी। मिनिस्ट्री ने कहा, 'दिसंबर में महंगाई का पॉजिटिव रेट मुख्य रूप से मिनरल्स, मशीनरी, टेक्सटाइल्स और कारखानों में बने फूड प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ने के चलते रहा।'

क्या कह रहे एक्सपर्ट्स?

केयरएज की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने कहा, 'कुल मिलाकर होलसेल इंफ्लेशन अभी कंफर्टेबल लेवल पर बनी हुई है। खेती-बाड़ी की अच्छी हालत, अनुकूल बेस इफेक्ट और जलाशयों में अच्छे स्तर को देखते हुए आने वाले दिनों में फूड प्राइसेज का दबाव सीमित रखने में मदद मिलनी चाहिए।'
दिसंबर में खाद्य पदार्थों में महंगाई दर बढ़कर माइनस 0.43% हो गई, जो नवंबर में माइनस 4.16% थी। अनाज, दालों और सब्जियों के थोक भाव नवंबर के मुकाबले बढ़े। कारखानों में बनी चीजों में थोक महंगाई दर 1.82% हो गई, जो नवंबर में 1.33% थी। नॉन-फूड कैटिगरी में महंगाई दर 2.95% रही, जो नवंबर में 2.27% थी। सिन्हा ने कहा, 'पिछले साल बेस कम होने के चलते आने वाले समय में होलसेल इंफ्लेशन कुछ बढ़ सकती है, लेकिन कुल मिलाकर यह नरम ही रहेगी और इस वित्त वर्ष में इसका ऐवरेज 0.4% के आसपास रह सकता है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.