सलमान खान की 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' देख क्रेजी फैन्स बोले - पिछली 3-4 फिल्मों से बेहतर

Updated on 19-03-2026 01:15 PM
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद स्पेशल है। यहां ये भी बता दें कि हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदलकर ' मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस ' रखा गया है जिसके बाद ये पहला गाना रिलीज किया गया है।

इस गाने की रिलीज को लेकर सलमान खान ने खुद पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'आज आसमान में चांद देखने को नहीं मिला, कोई बात नहीं.. मातृभूमि का चांद देख लेना, युद्ध शांत हो।'

सलमान का गाना देख बोले फैन्स-भाई की पिछली 3 से 4 साल की फिल्मों से बेहतर

इस गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की केमिस्ट्री काफी खूबसूरत और मैच्योर दिख रही है। गाने में एक फौजी और उसकी पर्सनल लाइफ के बीत का उतार-चढ़ाव साफ-साफ दिख रहा है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है, 'ये गाना भाई की पिछली 3 से 4 साल की फिल्मों से बेहतर है, ये है ना भाई के लेवल का गाना। विजुअल्स, प्रोडक्शन बहुत बढ़िया। वाकई तुस्सी दिल खुश कर देता सलमान भाई।' एक ने कहा- सलमान भाई ने एक बार फिर से दिल जीत लिया है। लोगों ने कहा है- भाई एक और चार्टबस्टर लेकर हाजिर हो गए हैं।

अगस्त 2026 में रिलीज होगी फिल्म 'मातृभूमि'

बता दें कि इससे पहले सलमान खान की इस फिल्म के टाइटल ट्रैक और वैलेंटाइन डे स्पेशल सॉन्ग 'देख लेना' रिलीज़ होने के बाद ये गाना रिलीज किया गया है। फिल्म 'मातृभूमि' अगले महीने 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने की चर्चा थी। हालांकि, पिछले दिनों आई जानकारी के मुताबिक कुछ वजहों से इसके अगस्त 2026 में रिलीज होने की बात सामने आई है। रिलीज टालने के मुख्य वजह शूटिंग का पूरा न होना बताया गया है। मेकर्स को फिल्म के कुछ सीन को रीशूट करने की जरूरत लग रही है और बताया जा रहा है कि फिल्म के नाम और कहानी में संवेदनशीलता के चलते ये बदलाव किए जा रहे हैं।

क्यों बढ़ाई गई सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट

'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' 2020 में गलवान घाटी में हुए भारत और चीन के बीच हुए भीषण झड़प पर बेस्ड फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर अपूर्वा लखिया और हसीना पारकर ने किया है। कहा जा रहा है कि भारत और चीन के बीच बदलते भू-राजनीतिक संबंधों को देखते हुए इसकी कहानी में बदलाव किए जा रहे हैं। ऐसा इसलिए भी है ताकि फिल्म बहुत अधिक आक्रामक न लगे और शांति के संदेश पर केंद्रित हो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.