इंदिरा गांधी की असली आवाज वाला वीडियो देख कंगना रनौत पर बरसने लगे लोग, कहा- उन्हें मिमिक्री नहीं करनी चाहिए थी
Updated on
28-01-2025 03:49 PM
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' 17 जनवरी 2025 को रिलीज हुई। रिलीज से पहले फिल्म कई सारी बाधाओं को तोड़कर सिनेमाघरों तक पहुंची, शायद इस उम्मीद के साथ कि दर्शकों का प्यार इस फिल्म पर बरसेगा, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। अब इसी फिल्म का एक क्लिप सोशल मीडिया पर छाया है जिसमें इंदिरा गांधी का रियल वीडियो और उनकी ही कॉपी करतीं कंगना की झलक सामने आई है। इस वीडियो में कंगना और इंदिरा की तुलना देखकर लोगों ने सिर पकड़ लिया है।
लोगों ने कहा- कंगना को मिमिक्री नहीं करनी चाहिए
वहीं इसके बाद कंगना भी इंदिरा गांधी के इसी डायलॉग को दोहराती दिख रही हैं और जवाब में वही सीन दोहराया गया है। अब इस वीडियो में कंगना की आवाज और एक्टिंग देखकर लोग अपना सिर पीटते दिख रहे हैं। एक ने कहा- इंदिरा जी की आवाज देखो और कंगना की, कुछ ने कहा है- घटिया एक्टिंग, वहीं कुछ ने ओवरएक्टिंग भी कहा है। एक और ने कहा- ये एक्टिंग कर रहीं या मिमिक्री। एक और ने कहा- एक्टिंग और मिमिक्री अलग-अलग चीजें हैं, वो बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं, लेकिन उन्हें किरदार को सच्चा बनाने के लिए मिमिक्री नहीं करनी चाहिए।
'इमरजेंसी' और इंदिरा गांधी की सच्ची कहानी का दावा करने वाली कंगना की ये फिल्म फिल्म बॉक्स ऑफिस की परीक्षा पास नहीं कर पाई। फिल्म को रिलीज हुए अब 11 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन ये 20 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाई है। फिल्म को सिनेमाघरों में थमे रहने के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
'इमरजेंसी' और इंदिरा गांधी की सच्ची कहानी का दावा करने वाली कंगना की ये फिल्म फिल्म बॉक्स ऑफिस की परीक्षा पास नहीं कर पाई। फिल्म को रिलीज हुए अब 11 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन ये 20 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाई है। फिल्म को सिनेमाघरों में थमे रहने के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
फैन्स बोले- कंगना की एक्टिंग परफेक्ट है, इंदिरा के रोल में इनसे बेहतर कोई नहीं
वहीं कंगना की आलोचना करने वालों को उनके फैन्स भी जवाब देते दिख रहे हैं। एक ने कहा- एक्टिंग बेस्ट है, ऐक्टिंग का मतलब मिमिक्री नहीं होता। एक और ने कहा- वो इंदिरा गांधी के किरदार में बिल्कुल फिट बैठती हैं। काफी लोगों ने कहा है- कंगना की एक्टिंग परफेक्ट है और इंदिरा के रोल में इनसे बेहतर कोई नहीं।
इंदिरा गांधी के जीवनकाल के ऐतिहासिक और विवादस्पद फैसले
बता दें कि ये फिल्म 'इमरजेंसी' कंगना रनौत की ही निर्देशित फिल्म है जिसमें कंगना ने खुद लीड रोल निभाई है। इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा श्रेयस तलपड़े,सतीश कौशिक,अनुपम खेर,मिलिंद सोमन और महिमा चौधरी जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवनकाल के वो ऐतिहासिक और विवादस्पद फैसले हैं, जो भारत ही नहीं, बल्कि इंदिरा के जीवन के लिए भी निर्णायक साबित हुए। इस फिल्म ने अब तक देश भर में केवल 16.90 करोड़ रुपये की कमाई की है।
वीडियो क्लिप में इंदिरा गांधी सवाल करती नजर आ रही हैं
सोशल मीडिया पर चल रहे इस वीडियो क्लिप में इंदिरा गांधी सवाल करती नजर आ रही हैं और पूछती हैं, 'स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा...प्रश्न तो आपसे बहुत से पूछने हैं लेकिन थोड़े से पूछती हूं...ऊपर से भारत कैसा दिखता है आपको?' इसपर वो जवाब देते हैं- जी मैं, बगैर झिझक के कह सकता हूं कि सारे जहां से अच्छा। अब वहीं इंदिरा गांधी की रियल आवाज के बाद कंगना की आवाज सुनाई देती है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…