उम्र 24, काम दिग्गजों वाले, महिला वर्ल्ड कप फाइनल की प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

Updated on 21-10-2024 12:58 PM
नई दिल्ली: महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं अमेलिया केर ने न्यूजीलैंड को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। 24 साल की अमेलिया ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट झटके और फाइनल में 38 गेंद में 43 रन की शानदार पारी खेली और फिर तीन विकेट लेकर साउथ अफ्रीका का सपना तोड़ दिया।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ बीती रात हुए फाइनल में अमेलिया को दूसरे ही ओवर में क्रीज पर आना पड़ा। धीमी पिच और धीमे आउटफील्ड के बीच केर ने अपना विकेट बचाए रखा और आखिर में ताबड़तोड़ रन बटोरकर न्यूजीलैंड को 158/5 के मजबूत टोटल तक पहुंचा दिया। जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम नौ विकेट पर 126 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट में अमेलिया केर ने 15 विकेट लेकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, इसके पहले एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट आन्या स्ब्रसहोल (2014) और मेगन स्कट (2020) के नाम था।

मिली मनचाही शुरुआत

न्यूजीलैंड ने महिला वर्ल्ड कप फाइनल में दूसरा हाईएस्ट टोटल बना दिया। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मैच के दूसरे ओवर में अयाबोंगा खाका ने जॉर्जिया प्लिमर को चलता कर टीम को मनचाही शुरुआत दिला दी। हालांकि, नई बल्लेबाज अमेलिया केर ने आते ही पहली ही गेंद पर बाउंड्री जड़कर संदेश भी दे दिया कि कीवी टीम अटैक करने उतरी है। दूसरे छोर से अनुभवी सूजी बेट्स ज्यादा आक्रामक दिखीं और न्यूजीलैंड ने पावरप्ले खत्म होते-होते एक विकेट पर 43 रन बना डाले। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के पावरप्ले में यह चौथा हाईएस्ट स्कोर था।

ब्रुक का भी मिला साथबेट्स और केर ने 36 गेंद पर 37 रन जोड़ लिए थे और यह जोड़ी खतरनाक होती जा रही थी। ऐसे में पावरप्ले के बाद कप्तान ने अपनी सबसे सफल बोलर स्पिनर नोनकुलुलेको मलाबा अटैक पर लगाया और उन्होंने सूजी बेट्स को टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर अपना शिकार बनाते हुए टीम को बड़ी राहत पहुंचाई। नई बैटर सोफी डिवाइन रनों की रफ्तार को ज्यादा तेज नहीं कर सकीं और 10 ओवर्स तक बोर्ड पर दो विकेट पर 70 रन ही आए थे। बढ़ते दबाव के बीच अगले ही ओवर में डिवाइन ने अपना विकेट भी गंवा दिया। अगली 48 गेंद तक बाउंड्री का सूखा रहा जिसे जिसे ब्रुक ने 14वें ओवर में लगातार दो चौके के साथ खत्म किया। इस ओवर में 12 रन आए और अगले ओवर में 13 रन बने। यहां से कीवी टीम ने आसानी से रन बटोरना शुरू कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.