डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर धवल ठाकुर की डेब्‍यू सीरीज आने से पहले उनकी बहन मृणाल ठाकुर ने दिया दिल को छू लेने वाला संदेश

Updated on 21-11-2024 04:12 PM

मोहब्‍बत से बदले तक का सफर ‘ठुकरा के मेरा प्‍यार’ इंतक़ाम की एक नई दिलचस्‍प कहानी है, जो भारत के ग्रामीण परिवेश को परदे पर साकार करती है। जाति और वर्ग के संघर्षों की पृष्ठभूमि पर आधारित प्‍यार, धोखे और बदले की यह कहानी दर्शकों को पूरी तरह बांधकर रखेगी। इस शो की कहानी दमदार है, जहां प्‍यार प्रतिशोध में बदल जाता है और धोखा मुक्ति की तलाश को बढ़ावा देता है। बॉम्‍बे शो स्‍टूडियोज़ द्वारा निर्मित और श्रद्धा पासी जैरथ द्वारा निर्देशित, इस अनोखी कहानी में प्रेम और उसे पाने के जुनून को दिखाया गया है। इसके लेखक कमल पांडे हैं। इसमें धवल ठाकुर और संचिता बसु जैसे नवोदित कलाकारों के साथ अनिरूद्ध दवे और कपिल कनपुरिया जैसे मशहूर कलाकार प्रमुख किरदार निभा रहे हैं।

किसी कलाकार के लिये इससे बढ़कर संतोषजनक कुछ नहीं हो सकता है कि उसने जिसे अपनी प्रेरणा माना है, वही इंसान उसकी कला का प्रमाण दे और उसे प्‍यार भी करे। खासकर, जब वह इंसान उस कलाकार का मार्गदर्शक और प्रेरक रहा हो। मृणाल ठाकुर ने सिनेमा की बेहद व्‍यस्‍त दुनिया में अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्‍हें कड़ी मेहनत और दृढ़ता का प्रतीक माना जाता है। अब चूंकि उनके भाई धवल ठाकुर ने डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार की आगामी सीरीज ठुकरा के मेरा प्‍यार के साथ मनोरंजन उद्योग में कदम रखा है, इसलिये मृणाल ने दिल को छू लेने वाला एक संदेश दिया है। यह संदेश जानने के बाद प्रशंसक वाकई में खुश होंगे।

‘ठुकरा के मेरा प्‍यार’ में धवल के डेब्‍यू पर मृणाल ने कहा, ‘’ठुकरा के मेरा प्‍यार’ का ट्रेलर देखकर मुझे बहुत गर्व हुआ और मैं उत्‍साहित भी थी! कुलदीप के किरदार में धवल ने पूरी जान लगा दी है और यह साफ तौर पर दिखता है। मुझे सचमुच उस पर गर्व है और उसे जगमगाते देखने का मैं इंतजार नहीं कर पा रही हूँ। संचिता भी सच में शानदार लग रही हैं और स्‍क्रीन पर दोनों की केमिस्‍ट्री बड़ी दिलचस्‍प है। उनकी भावनाओं की गहराई और रोमांचक कहानी को सुनकर मैं 22 नवंबर का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। मैं डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर प्‍यार, धोखे और बदले की इस कहानी को देखने के लिए बहुत उत्‍सुक हूं। इस बेहतरीन शो की सफलता के लिये धवल, संचिता और पूरी टीम को शुभकामनाएं!’’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.