प्रियंका गांधी की असम में एंट्री से पहले सीएम हिमंता का बड़ा दावा, बताया NDA को कितनी सीटें मिलेंगी?

Updated on 05-01-2026 01:52 PM
गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनावों के दंगल में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की एंट्री से पहले राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा किया है। रविवार को उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) और नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) में उसके सहयोगी मार्च-अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनावों में 126 में से 103 सीटें जीत सकते हैं। बीजेपी अभी असम में तीन क्षेत्रीय पार्टियों के साथ गठबंधन में है। इनमें असम गण परिषद (AGP), यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (UPPL) और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF) शामिल हैं। कांग्रेस ने असम में बीजेपी को घेरने के लिए प्रियंका गांधी को मोर्चे पर लगाया है।


हिमंता बोले-बढ़ गया है आंकड़ा

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले के डिमोरिया में एक कार्यक्रम के मौके पर कहा कि मैं कोई सटीक आंकड़ा नहीं देना चाहूंगा, लेकिन इस बार हमारे पास 103 सीटें जीतने का मौका है। पहले यह संभावना लगभग 90 सीटों की थी, लेकिन सीटों के परिसीमन के बाद यह संख्या 13-15 सीटें और बढ़ गई है। गौरतलब हो कि कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। एनडीए की पार्टियों के बीच अभी कोई सीट समझौता नहीं हुआ है।
कांग्रेस 100 सीटों पर लड़ रही
असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा है कि उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी 26 सीटें रायजोर दल, असम जातीय परिषद और सीपीआई(एम) जैसे संभावित सहयोगियों के लिए छोड़ी जाएंगी। गोगोई ने यह भी कहा कि ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) विपक्षी गठबंधन का हिस्सा नहीं होगा। असम में मार्च-अप्रैल में चुनाव होने हैं। बीजेपी की तरफ से हिमंता बिस्वा सरमा सीएम का चेहरा होंगे तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने गौरव गोगोई को आगे किया है। वे अभी लोकसभा के सदस्य हैं। असम में कुल सीटों की संख्या 126 हैं। किसी भी पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए उसके पास 64 विधायक होने जरूरी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.