एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी अहमदाबाद में, अतिक अहमद से मुलाकात रद्द

Updated on 20-09-2021 07:43 PM

अहमदाबाद | ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे हैं| उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर ओवैसी का साबरमती जेल मे बंद अतिक अहमद से मुलाकात होनी थी| लेकिन जेल प्रबंधन की ओर से मंजूरी नहीं मिलने के बाद ओवैसी की अतिक अहमद से मुलाकात रद्द कर दी गई है| सोमवार की सुबह असदुद्दीन ओवैसी अहमदाबाद एयरपोर्ट से होटल लेमन ट्रीन रवाना हो गए| जिसके बाद उनकी साबरमती जेल में अतिक अहमद से मुलाकात तय थी| लेकिन जेल प्रबंधन की ओर से मंजूरी नहीं मिलने से अतिक अहमद से मुलाकात का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है| चार दिन पहले एएमआईएमआई के गुजरात प्रदेश प्रमुख साबिर काबलीवाला ने चार दिन पहले साबरमती जेल में अतिक अहमद से मुलाकात की थी| बता दें कि उत्तर प्रदेश का डोन अतिक अहमद पिछले काफी समय से अहमदाबाद के साबरमती सेंट्रल जेल में कैद है| कुछ दिन पहले ही अतिक अहमद की पत्नी एआईएमआईएम में शामिल हुई हैं| सोमवार को ओवैसी जेल में बंद अतिक अहमद से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा करने वाले थे| लेकिन ओवैसी को अहमद से मिलने की मंजूरी नहीं मिलने से उनका साबरमती जेल जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है| जानकारी के मुताबिक कोविड के कारण ओवैसी को अतिक अहमद से मुलाकात की मंजूरी नहीं दी गई| असदुद्दीन ओवैसी आज दोपहर पत्रकार परिषद कर सकते हैं| आज शाम अहमदाबाद के टेगोर हाल में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे|


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.