एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम किया बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर किया गया मिसाइल अटैक

Updated on 15-01-2022 09:34 PM

बगदाद इराक के बगदाद शहर में स्थित अमेरिकी दूतावास के ऊपर किए गए मिसाइल अटैक को एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया है। अमेरिकी दूतावास के ऊपर गुरुवार शाम दो मिसाइलें दागी गई थीं। इन मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने जमीन पर गिरने से पहले ही हवा में नष्ट कर दिया।

 इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किए जा रहे हैं। इनमें रात के अंधेरे में अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम से निकली गोलियां नजर रही हैं। वहीं, मिसाइल का मलबा भी गिरता दिखाई दे रहा है। अधिकारियों ने बताया है कि इस हमले में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। इराक के सैन्य अधिकारियों ने बताया कि मध्य बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाकर कम से कम दो मिसाइल दागे गए थे। इनमें से कोई भी मिसाइल दूतावास को निशाना बनाने में सफल नहीं हुई।

मिसाइलों को अमेरिकी सी रैम एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में भी बर्बाद कर दिया। अमेरिका ने इस सिस्टम को कई साल पहले बगदाद में तैनात किया था। बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर पहले भी कई बार मिसाइल से हमले हो चुके हैं। इन हमलों के पीछे अक्सर ईरान समर्थित मिलिशिया का हाथ होने का दावा किया जाता रहा है। सी-रैम का पूरा नाम काउंटर रॉकेट, आर्टिलरी एंड मोर्टार है। इस सिस्टम को रॉकेट, तोप के गोले और मोर्टार राउंड की हवा में ही पहचान करने या उसे नष् करने के लिए किया जाता है। इससे वे जमीन पर फटने से पहले ही हवा में नष् हो जाते हैं।

यह शार्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम है, जो सेकेंडों में हजारों राउंड गोलियां फायर करने में सक्षम है। यह सी-रैम सिस्टम रडार और अत्याधुनिक कैमरे की मदद से अपने लक्ष् की पहचान करता है। सी-रैम सिस्टम में 20 एमएम का अत्यधिक विस्फोट वाला गोला इस्तेमाल किया जाता है। इस गोले को एम-163 वुलकान एयर डिफेंस सिस्टम के लिए विकसित किया गया था। यह गोला हवा में ही फटकर अपने लक्ष् को नष् कर देता है।

 इस तरह से सी-रैम सिस्टम विभिन् तरीके के ऐसे कल-पुर्जों से बना है, जो सूंघने, चेतावनी, जवाबी कार्रवाई, दुश्मन को मार गिराने, नियंत्रण और युद्धक्षेत्र में सैनिकों की रक्षा करने का काम करता है। यह सिस्टम खुद ही खतरे को भांप लेता है और उसकी जांच करता है।

इसके बाद निगरानी शुरू हो जाती है और फिर हमला करके उसे नष् कर दिया जाता है। अमेरिकी सेना के मुताबिक सी-रैम सिस्टम को इस हिसाब से बनाया गया है ताकि कम खर्च में ही हवा में दुश्मन को तबाह किया जा सके। सी-रैम सिस्टम एक मिनट में 4500 राउंड फायर कर सकता है, ताकि मिसाइल, रॉकेट या तोप के गोले को तबाह किया जा सके। हालांकि यह िस्टम इतना भी सस्ता नहीं है। एक सी-रैम सिस्टम एक से डेढ़ मिलियन डॉलर का आता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.