Air India ने तोड़ दिया यात्री का बैग, मुआवजा मांगा तो 1000 ऑफर किया

Updated on 09-03-2026 04:05 PM
बेंगलुरु: आप अक्सर हवाई यात्रा (Air Travel) करते रहते हैं तो इस तरह की घटना से आप भी परिचित होंगे। किसी का कीमती सूटकेस एयरलाइन की स्टाफ की गलती से टूट जाता है। एविएशन कंपनी उसका उचित मुआवजा देने से इंकार कर देती है। तब पीड़ित यात्री कोर्ट का दरवाजा खटखटाता है। वहां उसे मिलता है न्याय। बेंगलुरु के सौरभ रापेरिया (Saurabh Raperia) के साथ ऐसा ही हुआ।

क्या है वाकया

यह वाकया करीब डेढ़ साल पहले का है। बेंगलुरु में रहने वाले 28 वर्षीय सौरभ रापेरिया 8 सितंबर 2024 को एयर इंडिया (Air India) की एक फ्लाइट से दिल्ली से बेंगलुरु की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने एक ट्रॉली बैग चेक-इन बैगेज के रूप में डाला। एयरलाइन स्टाफ को बोल कर उस पर फ्रेजाइल (Fragile) का भी टैग लगवा दिया गया। जब वह बेंगलुरु के कैम्पगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Kempegowda International Airport) पर उतरा और अपना ट्रॉली बैग कलेक्ट किया तो वह टूटा था।

स्टाफ ने नहीं किया सपोर्ट

इसके बाद सौरभ ने एयर इंडिया के बैगेज सर्विस काउंटर पर पहुंच कर कंप्लेन लिखवाना चाहा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सौरभ के मुताबिक कर्मचारी ने शिकायत लेने से मना कर दिया और प्रॉपर्टी इरेगुलेरिटी रिपोर्ट (PIR) इश्यू करने से मना कर दिया। उन्हें सुझाव मिला कि ईमेल से कंप्लेन कर दो। इसके बाद उनहोंने उसी दिन बाद में इस घटना को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। तब कंपनी ने इस पर संज्ञान लिया।

₹500 के मुआवजे का ऑफर

दो दिन बाद कंपनी ने ₹500 का मुआवजा देने का ऑफर दिया। लेकिन सौरभ ने इसे अपर्याप्त बता कर लेने से मना कर दिया। तब इसे बढ़ा कर 1,000 रुपये किया गया। जबकि वह लगातार टूटे बैग की क्वालिटी का बैग देने या फिर उसका दाम 13,425 रुपये चुकाने को कहा। लेकिन एयरलाइन ने ऐसा नहीं किया। इसके बाद 23 सितंबर 2024 को उसने कंपनी को लीगल नोटिस भेजा जो कि अनुत्तरित रहा।

कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

सौरभ ने 10 दिसंबर 2024 को कंज्यूमर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वहां एयर इंडिया ने कहा कि उनके ऊपर आरोप निराधार है। इसमें सेवा में कमी या अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस का कोई मामला नहीं है, इसलिए मुकदमा खारिज किया जाए। दोनों पक्षों की बात सुनते हुए कंज्यूमर कमीशन ने 17 फरवरी 2026 को आदेश पारित किया। कोर्ट ने एयर इंडिया को क्षति के लिए 7,000 रुपये देने का निर्देश दिया। साथ ही मुकदमे के खर्च के लिए भी 10,000 रुपये देने का निर्देश दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.