गहरे संकट में एयर इंडिया! टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस से मांगे एक हजार करोड़
Updated on
31-10-2025 02:42 PM
नई दिल्ली: एयर इंडिया ने टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस से 10,000 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद मांगी है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले यह दावा किया गया है। टाटा ग्रुप की एयर इंडिया में 74.9% हिस्सेदारी है जबकि बाकी हिस्सेदारी सिंगापुर एयरलाइंस के पास है। रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया ने अपने सिस्टम और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस से यह मदद मांगी है। साथ ही, कंपनी अपनी इंजीनियरिंग और मेंटनेंस टीम को मजबूत करना चाहती है।
जून में अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान हादसे का शिकार हो गया था जिसमें 240 से अधिक लोग मारे गए थे। साथ ही पाकिस्तान द्वारा हवाई क्षेत्र बंद करने के कारण एयर इंडिया को करीब 4,000 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। मई में भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र भारतीय एयरलाइंस के लिए बंद कर दिया था। एयर इंडिया ने इस रिपोर्ट पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।
अहमदाबाद हादसा
एयर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ कैंपबेल विल्सन ने हाल ही में कहा था कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर आई शुरुआती जांच रिपोर्ट में एयरलाइन के संचालन या तरीकों में कोई गलती नहीं पाई गई है। एविएशन इंडिया 2025 समिट में विल्सन ने बताया कि जुलाई की रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया था कि एयर इंडिया की प्रक्रियाओं या विमान के रखरखाव में ऐसा कुछ भी गलत नहीं था जिसमें बदलाव की जरूरत हो।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…