यूएई से भारत यात्रा का हवाई किराया हुआ बहुत सस्ता

Updated on 27-01-2022 07:38 PM

अबुधाबी  संयुक् अरब अमीरात (यूएई) में कामकाज के सिलसिले में रह रहे लाखों भारत के नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल यूएई से भारत यात्रा का हवाई किराया बहुत सस्ता हो गया है। भारत के 13 शहरों के लिए अब करीब 250 दिरहम या 5111 रुपए चुकाना होगा। यूएई की बहुत कम दरों पर विमान सेवा देने वाली कंपनी एयर अरबिया ने एक तरफ के लिए इस सस्ती उड़ान का ऐलान किया है।

यही नहीं अल अरबिया ने अल खैमाह और शारजाह एयरपोर्ट के लिए शटल बस सेवा को भी शुरू कर दिया है। अल अरबिया ने जिन शहरों के लिए यह उड़ान सेवा शुरू की है, उनमें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, जयपुर, बेंगलुरु, अहमदाबाद, गोवा, कालिकट, कोच्चि, त्रिवेंद्रम, चेन्नई, कोयंबटूर और नागपुर शामिल हैं। अल अरबिया ने बताया कि उसकी शटल बस सेवा अल खैमाह और शारजाह के लिए दिन में 3 बार चलेगी। इसके लिए यात्रियों को 30 दिरहम चुकाने होंगे। यूएई आने वाले यात्रियों को गत 17 जनवरी से ही महाराष्ट्र में 7 दिनों के होम क्वारंटाइन में नहीं रहना पड़ रहा है।

यही नहीं यूएई आने वाले यात्रियों को अब यूएई आने पर पीसीआर टेस् नहीं कराना होगा। इससे पहले 7 जनवरी को भारत के स्वास्थ् और परिवार कल्याण मंत्रालय ने घोषणा की थी कि सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भारत आने पर 7 दिनों तक घर पर क्वारंटाइन रहना होगा।

 दुबई के ट्रेवेल एजेंट के मुताबिक भारत के घर पर क्वारंटाइन करने के ऐलान से यूएई से भारत का हवाई किराया बहुत कम हो गया है। ट्रेवेल उद्योग के एक अधिकारी ने कहा, 'लोगों को भय है कि उड़ानों को फिर से बंद किया जा सकता है। इसी वजह से लोग यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि अभी भी कुछ एयरलाइन् का किराया भारत के प्रमुख शहरों के लिए 300 दिरहम दिखाया जा रहा है। हवाई किराया कम होने से उन भारतीयों को बड़ी राहत मिल सकती है जो भारत आना चाहते हैं लेकिन किराया अधिक होने के कारण भारत नहीं पा रहे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.